करवट बदलेगा मौसम,इन जनपदों में होगी झमाझम बरसात,गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट।… – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

देहरादून: उत्तराखंड में चुनावी शोर के बीच लोगों को तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी से तेज हवा के झोंके राहत देंगे। मौसम विभाग ने सुबह 6:00 से 9:00 तक तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तरकाशी,चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, तथा पिथौरागढ़ जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बरसात होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है तथा 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में भी हिमपात हो सकता है ।।उधर प्रदेश के मौसम में कुछ बदलाव की उम्मीद की जा रही है। तथा कुछ गर्मी से राहत मिलेगी। आज प्रदेश में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तेज हवाओं से तापमान में भी कुछ कमी आ सकती है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार और रविवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश जैसी स्थिति बन सकती है।प्रदेश घर में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप के लिए रही, जिससे तापमान में काफी उछाल आया है। देहरादून का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाम होते-होते मौसम में बदलाव आया। झोंकेदार हवाएं चलने से गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी और अल्मोड़ा में तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है।मौसम विभाग में इन जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून में मौसम साफ रहेगा लेकिन हल्के बादल छा सकते हैं। दोपहर के बाद कुछ गर्जन वाले बादल छा सकते हैं। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.7 और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को जारी मौसम की भविष्यवाणी से राजधानी के लोगों को कुछ राहत मिल सकती है देहरादून में गुरुवार को भी दिन में धूप निकलने और गर्मी का असर दिखने का अनुमान है। कुछ इसी प्रकार का मौसम हरिद्वार का भी रहेगा। वहीं, बुधवार को पंतनगर का अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.4 और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.0 का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

5 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

47 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago