देहरादून। प्रदेशभर में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि मौसम विभाग ने देहरादून समेत छह जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश और बर्फबारी न होने के बावजूद पहाड़ी इलाकों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर के कारण ठंड का असर बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के साथ ही नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों में घना कोहरा छा सकता है। इससे सुबह और रात के समय ठंड और गलन बढ़ने की संभावना है।
हालांकि दिन के समय धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल रही है। पूर्वानुमान के मुताबिक 16 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं 17 और 18 जनवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।
मौसम विभाग ने लोगों से कोहरे के दौरान सावधानी बरतने और वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता रखने की अपील की है।
Post Views: 4
Post navigation
Kedarnath Yatra Update: भारी भीड़ से बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर लगा भीषण जाम, 45 मिनट का…
जिले में अब 11,94,797 मतदाता पंजीकृत, 36,042 नए नाम जुड़े और 32,050 हटाए गए सभी…
देहरादून। नगर कीर्तन के आयोजन के दृष्टिगत रविवार, 4 अक्टूबर को देहरादून शहर में यातायात…
12-13 अक्टूबर को देहरादून आएगा निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल ईवीएम-वीवीपैट की उपलब्धता,…
दिल्ली से कैंची धाम जा रही स्कॉर्पियो खाई में गिरी, 1 की मौत, 4 घायल…
नैनीताल : भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं पुलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने…