तीर्थ पुरोहितों, होटल व ट्रैवल संगठनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
देहरादून, राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड के चारों धामों में यात्रियों की संख्या सीमित न किए जाने के निर्णय का व्यापक स्वागत हुआ है। चारधाम से जुड़े तीर्थ पुरोहितों, पुजारियों, हितधारकों, होटल एसोसिएशन, ट्रैवल एजेंसियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर चारधाम से जुड़े तीर्थ पुरोहितों एवं हितधारकों ने मुख्यमंत्री को कपाट खुलने के अवसर पर आमंत्रित भी किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए चारधाम यात्रा को अधिक सुगम और सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। यात्रा के दौरान मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी से सहभागिता की अपील की।
चारधाम यात्रा से जुड़े संगठनों ने कहा कि सरकार का यह निर्णय प्रदेश की आस्था, अर्थव्यवस्था और पर्यटन गतिविधियों को मजबूती प्रदान करेगा। इससे स्थानीय व्यापार, होटल व्यवसाय, परिवहन क्षेत्र सहित अन्य सेवाओं को भी व्यापक लाभ मिलेगा। प्रतिनिधियों ने चारधाम यात्रा और शीतकालीन यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था हमेशा खुली रखने का आग्रह भी किया।
प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचारु बनाए रखने के लिए निरंतर आवश्यक कदम उठाती रहेगी। उन्होंने प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान उत्तराखण्ड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष पं. सुरेश सेमवाल, महासचिव बृजेश सती, ब्रह्मपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति के अध्यक्ष उमेश सती, यमुनोत्री धाम मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल, उपाध्यक्ष संजीव उनियाल, पुरूषोत्तम उनियाल, चारधाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता, सचिव निखिलेश सेमवाल, यमुना घाटी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिह राणा, गौरव उनियाल, सन्दीप राणा, अध्यक्ष उत्तरकाशी होटल एसोसिएशन शैलेन्द्र मटूड़ा, अध्यक्ष केदार घाटी होटल एसोसिएशन श्री धर्मेन्द्र नौटियाल, अध्यक्ष बद्रीनाथ धाम होटल एसोसिएशन शैलेश ध्यानी, प्रशान्त डिमरी, अशोक सेमवाल एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। सहित चारधाम से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…