हरिद्वार; हरिद्वार में प्रशासनिक और पुलिसिया चौखट पर दो साल से इंसाफ की गुहार लगा रही एक महिला के व्यवस्थाओं से परेशान होकर सपरिवार इच्छामृत्यु की मांग ने हड़कंप मचा दिया है. हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के गांव पदार्था की रहने वाली पीड़ित महिला का पति विदेश में रहता है. पीड़िता ने हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकारों के सामने अपनी व्यथा सुनाते हुए गांव के ही तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए.
महिला ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अपने दो मासूम बच्चों सहित प्राण त्यागने की गुहार लगाई है. ठगी, रात के अंधेरे में अस्मत पर हमले की कोशिश और सोशल मीडिया पर चरित्र हनन जैसे गंभीर अपराधों के बावजूद पीड़िता का दर-दर भटकना व्यवस्था की विफलता को साफ दिखाता है. प्रेस वार्ता में पीड़िता ने आरोप लगाया कि गांव के महबूब अली, जावेद और एहसान उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर बदनाम करने की कोशिशपीड़िता के अनुसार, प्लॉट के नाम पर ढाई लाख रुपये हड़पने के बाद तीनों आरोपियों ने उसके घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म की धमकी दी. पीड़ित महिला ने यह भी आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने उसका फोटो सोशल मीडिया पर डालकर उसे बदनाम करना शुरू कर दिया. पीड़िता ने बताया कि लगातार ब्लैकमेलिंग और सामाजिक बदनामी झेलने के बाद जब पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो उसने राष्ट्रपति से मृत्यु की स्वीकृति मांगने का फैसला लिया.
इस पूरे घटनाक्रम पर जब हमने हरिद्वार की जिलाधिकारी से बात करने करनी चाहिए तो जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कोई भी आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया. उसके बाद हमने हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह से बातचीत की. उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच में अभी तक मालूम हुआ कि महिला का पति विदेश में नौकरी करता है. महिला के पति ने विदेश से महिला के भाई फिरोज को करीब डेढ़ लाख रुपए भेजे थे और फिरोज ने महिला को पैसे नहीं दिए हैं.
निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई का आश्वासनमहिला द्वारा जिन पर आरोप लगाया जा रहा है, इसके संबंध में पथरी थाना पुलिस को निर्देशित किया गया है कि महिला से संपर्क कर उसकी शिकायत का संज्ञान लें और निष्पक्ष जांच करें. एसएसपी नवनीत सिंह आगे बताते हैं कि पूरा मामला अपने सगे भाई से पैसे के लेनदेन का है. एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले में निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई करते हुए विवाद का निस्तारण कर दिया जाएगा.
पौड़ी- मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय कक्ष…
बदरीनाथ से लौट रहा था हेलीकॉप्टर, तभी चाई गांव के पास हुआ हादसा! 6 यात्री…
Uttarakhand Assembly Election 2027 अगले साल के चुनाव में खानपुर विधानसभा सीट उत्तराखंड में नया…
देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को उत्तराखंड पुलिस प्रदेशभर में विभिन्न…
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है।…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Jyotirmath A helicopter has been reported missing between Jyotirmath and Badrinath,…