Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के पहाड़ों पर ये क्या हो रहा है? दिन में गर्मी, रात में ठंड और बढ़ रही संक्रामक बीमारियां – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। हवाएं चलने से ठंड का अहसास हो सकता है। हालांकि, दिन के समय धूप खिलने से गर्मी बरकरार रहेगी। अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा। उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद से बारिश नहीं हुई है। इसके कारण नवंबर का महीना भी गर्मी के साथ कट रहा है। ठंड होने लगी है, लेकिन सुबह और शाम के समय ही गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस की जा रही है। दिन के समय गर्मी होने की वजह से लोग हल्की-फुल्की कपड़ों में ही नजर आ रहे हैं।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। दिन के समय हवाएं चलने से तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नवंबर के महीने में जिस तरह से मौसम अपने तेवर दिखा रहा है, उससे सर्दियों के आने का अहसास ही नहीं हो रहा है। बस सुबह और शाम के समय ही ठिठुरन हो रही है। दिन के समय तेज हवाएं चलने पर ही ठंडक महसूस हो रही है।तीर्थयात्रियों का बना रिकॉर्डप्रदेश में मौसम साफ होने के चलते इस बार रिकॉर्ड तो तीर्थयात्री पर्यटन और तीर्थटन के लिए आए। मानसून सीजन खत्म होने के बाद चार धाम यात्रा ने भी एक बार फिर से रफ्तार पकड़ी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारों धाम पहुंचे। केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं, जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद हो जायेंगे।बारिश-बर्फबारी की जरूरतमौसम साफ होने के चलते इस बार बद्रीनाथ धाम में शनिवार तक 14,24,171 तीर्थ यात्रियों ने भूबैकुंठ के दर्शन किए। आज भी कपाट बंद होने के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के धाम परिसर में मौजूद रहने की उम्मीद है। अब तक बारिश और बर्फबारी न होने के कारण पहाड़ों की ऊंची चोटियों भी सूनी दिखाई दे रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में खेती के लिए इन दिनों बारिश और बर्फबारी की बेहद जरूरत महसूस की जा रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…

1 hour ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

3 hours ago

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

13 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

13 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

13 hours ago