Categories: hindiUttarakhand

क्या दिक्कत है भाई, उत्तराखंड में खर्च करो न; विदेशों में शादी करने वालों से PM मोदी की अपील – Uttarakhand

What is the problem brother, spend it in Uttarakhand; PM Modi’s appeal to those getting married abroadइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित हर्षिल पहुंचे पीएम मोदी ने आज विदेश में शादी करने वालों से फिर अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि लोग विदेश की जगहों को अपना वेडिंग डेस्टिनेशन बनाते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों से जनसभा को संबोधित करते हुए पूछा कि यहां क्या दिक्कत है, पैसे यहां खर्च करो। मोदी ने कहा कि मैंने पहले भी वेड इन इंडिया की अपील की थी। उन्होंने शादी के लिए उत्तराखंड को अपनी पंसद बनाने की भी अपील की है।हर्षिल की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आजकल लोग शादी करने दुनिया के तमाम देशों में चले जाते हैं। यहां क्या दिक्कत है भाई, यहां पैसे खर्च करो न। उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाओ। मैं तो तमाम लोगों से कहना चाहता हूं कि सर्दियों के दिनों में शादियों के लिए उत्तराखंड को फेवरिट डेस्टिनेशन बनाइए। मोदी ने आगे कहा कि हमारे यहां हजारों- करोड़ शादियों में खर्च हो जाते हैं। आपको यादग होगा कि मैंने लोगों से आग्रह किया था कि ‘वेड इन इंडिया’। हिंदुस्तान में शादी करो। उन्होंने आगे कहा कि मैं चाहूंगा कि सर्दियों में उत्तराखंड को शादी-विवाह के लिए भारतवासी प्राथमिकता दें। उन्होंने इसी के साथ फिल्म वालों को भी उत्तराखंड में सर्दियों के दिनों में शूटिंग के लिए आमंत्रित किया है।पीएम ने उत्तराखंड में टूरिज्म की संभावनाओं के बारे में कहा कि उत्तराखंड में पर्यटकों की संख्या इस एक दशक में तेजी से बढ़ी है। 2014 से पहले चारधाम यात्रा पर हर साल औसतन 18 लाख यात्री आते थे। अब हर साल लगभग 50 लाख तीर्थयात्री आने लगे हैं। इस साल के बजट में 50 टूरिस्ट डेस्टिनेशन को विकसित करने का प्रावधान किया गया है। इन Destinations पर होटलों को इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा दिया जाएगा। इससे पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में महिला जज से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, हिरासत में लिया गया रैपिडो चालक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…

2 hours ago

Lord Shri Ram’s life inspires us to embrace sacrifice, dedication to duty and ideal conduct: Pushkar Singh Dhami

Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 20…

3 hours ago

Culture Minister Satpal Maharaj participates in Dussehra celebrations at Simog

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…

3 hours ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

5 hours ago