देहरादून : क्या रहेगी 78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रूट एवं पार्किंग व्यवस्था – myuttarakhandnews.com

78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रूट एवं पार्किंग व्यवस्था कुछ इस प्रकार रहेगी –
# स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान परेड ग्राउण्ड के चारों ओर जीरो-जोन रहेगा।
# स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दृष्टिगत परेड ग्राउण्ड के चारों ओर सभी वाहनों, ठेलियों एवं रेहडियों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा।
# वीआईपी/अधिकारीगण ई0सी रोड, सर्वे चौक से रोजगार तिराहा से कान्वेन्ट तिराहे की ओर जाते ही दाहिने तरफ वीवीआईपी द्वार (मुख्य गेट न 01) से प्रवेश करेगें ।
# स्वतंत्रता दिवस परेड के समस्त प्रतिभागियों, आर्मी, पैरामिलेट्री, पुलिस, होमगार्ड एवं प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले समस्त नागरिक आदि अपने वाहन कॉन्वेन्ट तिराहा से लैन्सडाउन चौक के दोनों ओर, मंगला देवी इण्टर कालेज / IRDTA ऑडिटोरियम नियर सर्वे चौक में पार्क कर पैदल परेड ग्राउण्ड के दोनों सामान्य प्रवेश द्वार ( गेट न 04 व 05) से कार्यक्रम स्थल में पहुंचेगें ।
*पार्किंग व्यवस्था*
1- वीआईपी /अधिकारी गणों के वाहनों की पार्किंग मंच के पीछे रैम्प एवं खाली मैदान में होगी।
2- स्वतंत्रता दिवस परेड के समस्त प्रतिभागियों, आर्मी, पैरामीलिट्री, पुलिस, होमगार्ड एवं प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले बुजुर्गो / बच्चों / महिलाओं आदि के वाहन कॉन्वेन्ट तिराहा से लैन्सडाउन चौक के दोनों ओर, मंगला देवी इण्टर कालेज / दून क्लब नियर सर्वे चौक में पार्क होगें ।
3- धर्मपुर, दर्शनलाल चौक, दून चौक, की ओर से आने वाले समस्त वाहन दून क्लब एव IRDTA में पार्क होगें ।
4- सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इण्टर कॉलेज ग्राउण्ड में पार्क होगें।
5.- राजपुर रोड़ से परेड में प्रतिभाग / दर्शको के वाहन सेंट जोसेफ सुभाष रोड़ पर दीवार के किनारे वन -साईड स्ट्रीट व लार्ड वेंकटेश वेडिंग प्वाइंट के अंदर पार्क होगें ।
*विक्रमों के लिये डायवर्ट व्यवस्था*
1- 02 नम्बर रूट (रायपुर रूट) के समस्त विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस भेजे जायेगें।
2.- 03 नम्बर रूट(धर्मपुर रूट) के समस्त विक्रम तहसील चौक से दून चौक से एम0के0पी0 चौक की ओर से भेजे जायेगें ।
3- 05 नम्बर रूट (आई0एस0बी0टी रूट), 08 नम्बर रूट (कांवली रूट) के समस्त विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जायेगें ।
4- प्रेमनगर रुट के समस्त विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जायेंगे ।
5- राजपुर रुट के विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे होते हुये बैनी बाजार से वापस राजपुर रोड़ पर भेजे जायेंगे ।
*सिटी बसों के लिये डायवर्ट व्यवस्था*
1- आईएसबीटी से राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घण्टाघर होते हुए राजपुर की ओर जायेंगी ।
2.- रिस्पना की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस दून चौक से एमकेपी चौक से आराघर को ओर वापस भेजी जायेंगी ।
3- रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रांसिग से सहस्त्रधारा रोड से आईटी पार्क से राजपुर रोड घंटाघर से भेजी जायेंगी ।
*बैरियर व्यवस्था*
परेड ग्राउण्ड के चारो ओर यातायात व्यवस्था बनाने हेतु आउटर/इनर 9 बैरियर व्यवस्था की जायेगी –
 आउटर प्वाईंटई0सी0 रोड़ सर्वे चौक, मनोज क्लिनिक, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, ओरिएण्ट चौक, पैसिफिक तिराहा ।केवल वीआईपी व पासधारक वाहन सीमित संख्या में प्रवेश कर सकेंगे ।
 इनर प्वाईंटरोजगार तिराहा, कनक चौक, रोजगार तिराहा, लैन्सडाउन चौक, कॉन्वेन्ट तिराहा ।पासधारकों / वीवीआईपी को छोड़कर इनर प्वाईंट से कोई भी वाहन परेड ग्राउण्ड के अन्दर नही जायेगें । आम नागरिक परेड मैदान के बाहर निर्धारित पार्किंग में अपने वाहन पार्क कर पैदल परेड ग्राउण्ड मैदान के प्रवेश द्वार से प्रवेश करेंगे ।

Post Views: 7

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

25 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

31 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago