पूर्व प्रेमिका निकली बैंककर्मी पर फायरिंग की मास्टरमाइंड, शूटर समेत तीन गिरफ्तार
विकासनगर/देहरादून। प्रेम संबंध में धोखे से नाराज पूर्व प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दे डाली। पटेलनगर क्षेत्र में बैंककर्मी पर हुई फायरिंग के मामले का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए घटना की मुख्य साजिशकर्ता पूर्व प्रेमिका, उसके साथी और मुठभेड़ में घायल शूटर को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल एक अन्य शूटर फरार है।
पुलिस के अनुसार, आठ सितंबर को साक्षी चौहान अपने फुफेरे भाई सत्यम कुमार के साथ स्कूटी से बड़ोवाला जा रही थीं। जीओ पेट्रोल पंप से करीब 200 मीटर आगे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनकी स्कूटी रोककर सत्यम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू की। 11 सितंबर को पटेलनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया। भागते हुए आरोपियों ने चाय बागान की पगडंडी के पास पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अंकित चौहान के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंकुर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पूछताछ में अंकित ने पुलिस को बताया कि रानीपुर निवासी मोहित के माध्यम से उसकी मुलाकात मालिया रहमान से हुई थी। मालिया के कहने पर उसने साथी अंकुर के साथ मिलकर बैंककर्मी सत्यम पर फायरिंग की थी। हत्या के लिए उसे पांच लाख रुपये देने की बात तय हुई थी और एडवांस में 1.20 लाख रुपये दिए गए थे।
जांच में सामने आया कि मालिया और सत्यम वर्ष 2020 से संपर्क में थे। दोनों एक ही बैंक में काम करते थे और इसी दौरान प्रेम संबंध में आ गए थे। पुलिस के मुताबिक, मालिया ने वर्ष 2023 में परिवार के दबाव में शादी की, लेकिन सत्यम से संपर्क जारी रहा। बाद में उसकी शादी टूट गई। फरवरी 2026 में सत्यम ने किसी दूसरी युवती से सगाई कर ली और मालिया से दूरी बनानी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर ब्लॉक किए जाने से नाराज मालिया ने कथित तौर पर उसकी हत्या की साजिश रची।
पुलिस ने मुख्य आरोपी मालिया रहमान और उसके साथी मोहित को देर रात आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में घायल अंकित चौहान का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। घटना में शामिल अंकुर की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा, दो खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है।
Post Views: 1
Post navigation
By Sunil Sonker Mussoorie, 29 Oct: Political activity in Uttarakhand is intensifying ahead of the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: At the Virasat Mahotsav being held at the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: Students and researchers…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun The Uttarakhand government has decided to increase the honorarium of…
नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…
नैनीताल के बजून में कारों की टक्कर के बाद हंगामा, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के…