Categories: hindiUttarakhand

खुद नहीं पास कर पाया परीक्षा तो फर्जी आर्मी भर्ती योजना चलाने लगा, देहरादून में कैंप लगाकर कर रहा था भर्ती – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: महाराष्ट्र के एक युवक को उत्तराखंड में फर्जी आर्मी भर्ती योजना चलाने के आरोप में देहरादून से गिरफ्तार किया गया है। यह युवक कई राज्यों के सैकड़ों लोगों को सेना और सैन्य इंजीनियरिंग सेवाओं में नौकरी दिलाने का झूठा वादा करके 7-8 लाख रुपये प्रति व्यक्ति ठगता था। 28 साल के सत्यजीत भरत कांबले को 26 अगस्त को एक पीड़ित युवक की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तार किया गया।यूपी, बिहार, पंजाब और अन्य राज्यों में लोगों को ठगाकांबले खुद आर्मी भर्ती परीक्षा पास नहीं कर पाया था। बार-बार कोशिश करने के बाद भी जब वो परीक्षा पास नहीं कर पाया तो उसने भर्ती प्रक्रिया का गलत फायदा उठाना शुरू कर दिया। खुद को मेजर बताकर उसने उत्तराखंड, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों के लोगों से पैसे ऐंठे। महाराष्ट्र पुलिस कांबले के फरार साथियों की तलाश कर रही है।महाराष्ट्र पुलिस कर रही जांचइस मामले से जुड़े एक आर्मी अफसर ने बताया कि कांबले ने अपने साथियों के साथ मिलकर देहरादून के मालदेवता इलाके में ‘युद्धवीर ट्रेनिंग कैंप’ नाम से एक फर्जी ट्रेनिंग कैंप चलाया था। यह कैंप एक स्थानीय किसान से लीज पर ली गई जमीन पर चलाया जा रहा था। कांबले और उसके साथी देहरादून के पल्टन बाजार से आर्मी की वर्दी खरीद कर पहनते थे और खुद को ट्रेनिंग का जिम्मा संभालने वाले वरिष्ठ अधिकारी बताते थे। महाराष्ट्र पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसके फरार साथियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।सेना के अधिकारी ने कहा जानकारी नहींइस बीच, देहरादून में सेना के अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें अभी तक मामले की औपचारिक जानकारी नहीं मिली है। PRO डिफेंस (देहरादून) लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि जब भी कोई जानकारी मिलेगी, सेना के अधिकारी जांच में समन्वय और सहायता करेंगे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

33 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

55 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago