Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के एक घर में चल रही थी मस्जिद, पता चला तो मच गया हंगामा; लोगों में आक्रोश – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)बेरीनाग । एक घर में संचालित अवैध मस्जिद को हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय सेवा संघ ने गणेश चौक में धरना देते हुए जुलूस के साथ प्रदर्शन किया। प्रशासन द्वारा मस्जिद नही हटाए जाने पर स्वयं मस्जिद हटाने की चेतावनी दी। प्रशासन द्वारा मकान मालिक को नोटिस जारी करने के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। पुलिस, प्रशासन की सतर्कता और निषेधाज्ञा लागू होने से किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं घटी। बेरीनाग बाजार आंशिक रूप से बंद रहा। राष्ट्रीय सेवा संघ ने बेरीनाग में एक घर में अवैध रूप से मस्जिद संचालन के विरोध में शनिवार को धरना, प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। चेतावनी को लेकर प्रशासन सतर्क रहा।शुक्रवार की शाम को जिले के सभी थानों की पुलिस तैनात कर दी गई थी और फ्लैग मार्च निकाला। प्रशासन ने बेरीनाग नगर क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी थी। पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से शांति व्यवस्था बनी रही। शनिवार सुबह राष्ट्रीय सेवा संघ के अध्यक्ष हिमांशु जोशी के नेतृत्व में सेवा संघ के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। समर्थन में बेरीनाग के आसपास के गांवों से भी भारी संख्या में लोग पहुंचे। गणेश चौक पर प्रदर्शन के बाद जुलूस तहसील कार्यालय पहुंचा और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जीआइसी मैदान में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं इस संघर्ष को अपने अस्तित्व की लड़ाई बताई और कहा कि देवभूमि में किसी भी तरह की गलत गतिविधियां नहीं होने दी जाएगी।मांग को अनसुना कर रहा है प्रशासनप्रशासन से बार-बार अवैध मस्जिद हटाने की मांग की जा रही है प्रशासन मांग को अनसुना कर रहा है। जिसके चलते राज्य स्थापना दिवस पर सेवा संघ को धरने पर बैठना पड़ा है। वक्ताओं ने घर पर संचालित मस्जिद को तत्काल सीज करने की मांग की। जुलूस प्रदर्शन में विनोद शुक्ला, महंत विजयगिरी, भूपेंद्र पाठक, दिनेश पंत, महेश बिष्ट, विजय, अमित गोस्वामी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।इस दौरान प्रशासन की ओर से एसडीएम गंगोलीहाट यशवीर सिंह, तहसीलदार राजेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार चंद्रपाल सिंह, थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश जोशी सहित सभी थानों के थानाध्यक्ष और पुलिस जवान रहे। एसडीएम बेरीनाग श्रेष्ठ गुनसोला ने प्रदर्शनकारियों को मकान मालिक को नोटिस जारी करने और बाद में कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस आश्वासन पर धरना-प्रदर्शन समाप्त किया गया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण से आवागमन होगा सुगम, जाम की…

32 minutes ago

देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद

देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

54 minutes ago

विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…

3 hours ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

5 hours ago