Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में मामी ने प्रेम संबंध तोड़े तो भांजे ने बेटे का कर लिया अपहरण, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; जानें मामला – Uttarakhand

In Uttarakhand, when the aunt broke the love relationship, the nephew kidnapped the son, the police caught the accused; know the matterइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी: कुछ दिन तक साथ रहने के बाद मामी के छोड़कर चले आने पर एक युवक ने उसके बेटे का अपहरण कर लिया। एवज में फोन करके महिला को अकेले बुलाया। शिकायत पर रविवार दोपहर सादा कपड़ों में साथ गए बनभूलपुरा थाने के पुलिसकर्मियों ने लालकुआं में युवक को दबोचकर बालक को मुक्त करा लिया।पुलिस के मुताबिक इंदिरानगर की एक महिला के अपने ही भांजे से गहरे संबंध थे। वह कुछ समय से उसके साथ ही रह रही थी। दो-तीन दिन पहले युवक को छोड़कर वह घर लौट आई थी। इससे भांजा नाराज हो गया। उसने मामी को सबक सिखाने के लिए उसके पांच साल के मासूम बेटे का अपहरण करने का मन बना लिया। वह टॉफी दिलाने के बहाने शनिवार को मासूम को घर से ले गया। मासूम जब काफी देर तक नहीं लौटा तो महिला को चिंता हुई। कुछ देर बाद महिला के पास फोन कॉल पहुंची और युवक ने उसे छोड़कर चले आने पर धमकाया। उसने मामी से अकेले वापस आने को कहा और ऐसा न करने पर बेटे की हत्या कर शव नाली में फेंकने की धमकी दी।थाना प्रभारी नीरज सिंह भाकुनी ने बताया कि महिला ने मामले की सूचना थाने में दी। इस पर महिला को युवक के पास जाने को कहा गया। पीछे से सादा कपड़ों में पुलिसकर्मियों की टीम लगा दी गई। जैसे ही आरोपी युवक महिला से मिलने के लिए लालकुआं स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने मौके से ही मासूम को भी बरामद कर लिया। थाना प्रभारी बताया कि बच्चा स्वस्थ है। आरोपी के खिलाफ हत्या की नीयत से अपहरण किए जाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में महिला जज से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, हिरासत में लिया गया रैपिडो चालक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…

2 hours ago

Lord Shri Ram’s life inspires us to embrace sacrifice, dedication to duty and ideal conduct: Pushkar Singh Dhami

Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 20…

3 hours ago

Culture Minister Satpal Maharaj participates in Dussehra celebrations at Simog

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…

3 hours ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

5 hours ago