गंगा किनारे शराब पीने से रोका तो पुलिस से उलझ गई हरियाणा की महिला पर्यटक, वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

ऋषिकेश। पौड़ी जिले के नीलकंठ मार्ग फूलचट्टी के समीप एक चेकिंग दौरान हरियाणा के पर्यटकों और पुलिस के बीच विवाद की घटना सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चेकिंग के दौरान कार में बैठे कुछ लोग ड्रिंक कर रहे थे, जिसे रोकने पर कार में बैठी एक महिला पुलिस कर्मियों से उलझ गई। महिला वीडियो में पुलिस कर्मियों पर झूठे आरोप लगाने और फंसाने का दबाव डालने का प्रयास करती नजर आई।
घटना के दौरान दो पुलिस कर्मियों पर महिला को हावी होते देख कुछ राफ्टिंग गाइड भी महिला की हरकत का विरोध करते हैं। इसके बाद कार सवार अन्य पर्यटक महिला को खींचकर कार में बैठाते हैं। इस दौरान महिला राफ्टिंग गाइड को अपशब्द कहती हुई भी दिखाई दी। वहीं, इस संबंध में लक्ष्मणझूला पुलिस ने पुष्टि की है कि यह घटना मुनिकीरेती या लक्ष्मणझूला क्षेत्र की नहीं, बल्कि पौड़ी जिले के नीलकंठ मार्ग, फूलचट्टी के समीप की है और यह सोमवार की घटना है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग पुलिस तथा पर्यटक व्यवहार पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदरीनाथ धाम कूच तथा न्याय यात्रा हास्यास्पद- हेमंत द्विवेदी

आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…

9 minutes ago

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

51 minutes ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

2 hours ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

2 hours ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

4 hours ago