Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

उत्तराखंड में कब पडे़ंगे मॉनसून के कदम,IMD ने बता दी नई तारीख,आज बारिश का येलो अलर्ट – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)उत्तराखंड में बारिश और हवाओं से गर्मी के तेवर नरम हैं। अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। पिछले साल इन दिनों तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। दून में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ.बिक्रम सिंह का कहना है कि प्रदेश में बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। कई प्रदेशों में मानसून की दस्तक हो चुकी है। यहां भी दस से पंद्रह जून के बीच मानसून आने की संभावना है।देहरादून में आज भी बारिश की चेतावनीमौसम विभाग केंद्र के निदेशक डॉ.बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को गढ़वाल के उत्तरकाशी,चमोली,रुद्रप्रयाग में कुछ जगहों पर तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट है। देहरादून टिहरी,पौड़ी,रुद्रप्रयाग भारी बारिश का अलर्ट है। कुमाऊं में नैनीताल,बागेश्वर,पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चार जून को प्रदेश में हल्की बारिश होगी। पांच से बारिश की कमी आएगी। छह से लेकर दस तक मौसम साफ रहेगा। तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा।दून में झमाझम बरसे मेघ,मौसम सुहानादून में सोमवार सुबह जमकर बारिश हुई। बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, दिन में धूप निकली और शाम को हवाएं चलने लगीं और कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई। बारिश से तापमान में कमी आई।

Exit mobile version