Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन अक्टूबर व नवंबर के मध्य में प्रस्तावित है। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रयास कैबिनेट में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट को पारित कराने का भी है ताकि इसे विधानसभा सत्र के दौरान सदन के पटल पर रखा जा सके।प्रयास यह भी रहेगा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास कराया जाए। मंगलवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर खेल विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है जो पूरे प्रदेश के लिए हर्ष की बात है।देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के रूप में भी मिलेगी पहचानइससे राज्य को देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के रूप में भी पहचान मिलेगी। बैठक में उन्होंने 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालिका स्पोर्ट्स कालेज लोहाघाट व स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट बनाने का प्रस्ताव आगामी कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा।कैबिनेट से पारित होने के बाद इसे विधानसभा पटल पर रखने की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। इसमें किसी भी प्रकार का विलंब नहीं होना चाहिए। इसके लिए एक अधिकारी को पूरी जिम्मेदारी सौंपी जाए। जहां उनकी जरूरत पड़ेगी, वह इसके लिए संबंधित अधिकारी से फोन पर वार्ता करेंगी।उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट आने से स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने में काफी आसानी होगी। जिस प्रकार से प्रक्रिया चल रही है, उससे उम्मीद है कि केंद्र सरकार भी इसके लिए भूमि हस्तांतरण की अनुमति दे देगी। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक जितेंद्र सोनकर, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल व उपनिदेशक शक्ति सिंह आदि उपस्थित रहे।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…