नेतागिरी करते करते गुंडई पर उतरा बॉबी पंवार, सचिव से की मारपीट जान से मारने की धमकी दी , स्टाफ को दी गाली

नेतागिरी करते करते गुंडई पर उतरा बॉबी पंवार, सचिव से की मारपीट जान से मारने की धमकी दी , स्टाफ को दी गाली
 
देहरादून सचिव मीनाक्षी सुंदरम के निजी स्टाफ द्वारा मामले में एसएसपी देहरादून को दी गई शिकायत में ये कहा गया है
 
अवगत कराना है कि आज दिनांकः 06.11.2024 को सांय लगभग 06:25 बजे के आसपास श्री मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव, उत्तराखण्ड शासन के सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के कार्यालय कक्ष संख्या: 201 में श्री बॉबी पंवार नामक व्यक्ति अपने 02 साथियों के साथ मिलने के लिए आया। सचिव महोदय द्वारा जब उक्त व्यक्ति को मिलने के लिए अपने कक्ष में बुलाया गया
 
तो उसके द्वारा सचिव महोदय के समक्ष अत्यन्त दुर्व्यवहार किया गया तथा सचिव महोदय को गाली-गलौच, डराने-धमकाने तथा जान से मारने की धमकी उक्त व्यक्ति द्वारा दी गयी, जिस दौरान सचिव महोदय द्वारा हमें (कपिल कुमार, वरिष्ठ निजी सचिव एवं अनूप डंगवाल, अपर निजी सचिव) बुलाकर उसे बाहर भेजने के निर्देश दिये गये, परन्तु उक्त व्यक्ति ने सचिव महोदय के समक्ष ही हमसे भी धक्का-मुक्की, हाथापाई तथा मारपीट की गयी तथा शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न की। साथ ही उक्त व्यक्ति द्वारा सचिवालय से बाहर देख लेने की धमकी भी दी गयी, जिससे हमें जान-माल के नुकसान की आशंका है। यदि भविष्य में सचिव महोदय अथवा हमारे साथ कोई अनहोनी होती है तो उसके लिए पूर्ण रूप से बॉबी पंवार नाम का उक्त व्यक्ति उत्तरदायी होगा।
 
अतः श्री बॉबी पंवार के दुर्व्यवहार तथा जान से मारने की धमकी के दृष्टिगत सचिव महोदय के निर्देशानुसार उक्त व्यक्ति के विरूद्ध तत्काल प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कराने का कष्ट करें तथा उपरोक्त तथ्यों के दृष्टिगत उसके विरूद्ध उचित एवं कठोर विधिक कार्यवाही कराने का कष्ट करें ताकि भवष्यि में इस व्यक्ति के द्वारा सचिवालय के किसी अन्य अधिकारी/कर्मचारी के साथ भी इस तरह का दुर्व्यवहार न किया जा सके।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

4 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

5 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

5 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

5 hours ago

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…

5 hours ago

मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…

6 hours ago