कौन है निर्दयी? रुद्रपुर में नवजात का शव मिलने से सन्नाटा – पर्वतजन

कईउधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में दो अलग-अलग घटनाओं ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं दूसरी ओर नाबालिग को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
 
पहली घटना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र की नारायण कॉलोनी की है, जहां नाले के समीप एक नवजात का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। 112 नंबर पर कॉल कर एक व्यक्ति ने इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नवजात का डीएनए संरक्षित रखने के लिए जिला चिकित्सालय को पत्र भेजा गया है, ताकि जांच के दौरान साक्ष्य सुरक्षित रह सकें। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि शिशु को वहां किन परिस्थितियों में छोड़ा गया।
 
रुद्रपुर ट्रांजिट कैम्प के प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
इसी थाना क्षेत्र से जुड़ा एक अन्य मामला भी सामने आया है। 6 फरवरी को एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से चली गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की और एक विशेष टीम गठित की गई।
 
तलाश के दौरान 13 फरवरी को नाबालिग स्वयं घर लौट आई। उसने पुलिस को बताया कि जिस युवक के साथ वह गई थी, उसने उसे रास्ते में छोड़ दिया था, जिसके बाद वह घर पहुंची। जांच के दौरान आरोपी की पहचान कौशल पुत्र पप्पू दीवाकर के रूप में हुई, जिसकी उम्र 21 वर्ष है। वह मूल रूप से पीलीभीत, उत्तर प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में रुद्रपुर में रह रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
 
सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और कानून के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

52 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago