Categories: hindiUttarakhand

चुनाव से पहले उत्तराखंड की धर्मपुर सीट पर क्यों है कांग्रेस का फोकस? पूरी बात समझिए – myuttarakhandnews.com

धर्मपुर विधानसभा सीट आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में चर्चा का केंद्र बन गई है। यह सीट पार्टी के कई दिग्गज व संभावित दावेदारों के बीच हॉट सीट के रूप में उभर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी क्षेत्र में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। रावत ने 27 नवंबर को इस सीट के बूथ नंबर-74 में संवाद कार्यक्रम रखा है। इसे सियासी संदेश के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि वह यहां संभावनाएं तलाश रहे हैं। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी सक्रिय हैं। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की नजर भी इस सीट पर बताई जा रही है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने धर्मपुर दौरे तेज किए हैं। वरिष्ठ नेता पूर्ण सिंह रावत व याकूब सिद्दीकी भी यहां दावेदारी पेश करते नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस में दूसरी पांत के नेता भी हैं कतार में कांग्रेस की दूसरी पांत के नेता वैभव वालिया, संदीप चमोली, ओम प्रकाश सती भी यहां सक्रिय हैं। इस तरह कांग्रेस में इस सीट पर ‘एक अनार-सौ बीमार’ जैसी स्थिति बनती दिखाई दे रही है। आने वाले दिनों में एक ही पार्टी में सियासत के दो ध्रुव हरीश रावत और हरक सिंह रावत यदि यहां सक्रियता बढ़ाते हैं, तो पार्टी के भीतर मामला और रोचक हो सकता है। धर्मपुर सीट जिस तरह से कांग्रेस नेताओं के बीच चर्चा का केंद्र है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में यह सीट दिलचस्प राजनीतिक जंग का मैदान बन सकती है।
सामाजिक संरचना पार्टी के लिए मुफीद! धर्मपुर सीट की सामाजिक संरचना कांग्रेस को आकर्षित कर रही है। पहाड़ी मूल की अच्छी-खासी आबादी के साथ मुस्लिम वोटरों की संख्या निर्णायक भूमिका में रहती है। कांग्रेस यहां संभावनाएं मजबूत देख रही है। कांग्रेस के लिए इस सीट का इतिहास सुखद रहा है। पूर्व विधायक दिनेश अग्रवाल तीन बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। तब यह सीट लक्ष्मण चौक में शामिल थी। हालांकि, वर्तमान में भाजपा के विनोद चमोली यहां से विधायक हैं और उनका पकड़ भी मजबूत मानी जाती है।
दून में सर्वाधिक मतदाता इसी सीट पर देहरादून जिले की 10 सीटों में से एक धर्मपुर उत्तराखंड विधानसभा की 18वें नंबर की अनारक्षित सीट है। जनपद के सर्वाधिक मतदाता भी इसी सीट पर हैं। आधे-आधे धर्मपुर और रेसकोर्स इलाके वाली इस सीट पर अजबपुर, डिफेंस कॉलोनी, देहराखास, कारगी, बंजारावाला, टर्नर रोड, क्लेमनटाउन, चंद्रबनी, पटेलनगर और मेहूंवाला जैसे कई बड़े इलाके भी शामिल हैं।
धर्मपुर सीट का गणित इस सीट पर पहाड़ी और मुस्लिम मतदाता अहम माने जाते हैं। करीब 50% पर्वतीय वोटरों वाली इस सीट पर टिहरी विस्थापितों की संख्या अच्छी-खासी है। यहां 20% मुस्लिम व 12% अनुसूचित जाति के मतदाता हैं। पंजाबी, वैश्य, गोरखा और जाट मतदाता भी हैं। पश्चिमी यूपी से जुड़े करीब पांच हजार मतदाता भी यहां हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अविरल-निर्मल गंगा के लिए जनभागीदारी जरूरी : डॉ. शैलेन्द्र –

देहरादून,। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि जल संरक्षण केवल…

2 hours ago

बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज

ऋषिकेश:  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक शनिवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप…

3 hours ago

जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख

नैनीताल। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से सूचना विभाग सहित पूरे…

5 hours ago

गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता

मंत्री बोले- हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, याचिकाकर्ता पक्ष ने कहा- आदेश अभी औपचारिक रूप…

5 hours ago