Categories: hindiUttarakhand

पत्नी को पता था बालाजी ज्वेलर्स में लूट का पूरा प्लान, हरिद्वार शोरूम डकैती में महिला समेत 3 गिरफ्तार – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार; हरिद्वार में बालाजी ज्वेलर्स शोरूम डकैती कांड के फरार चल रहे गैंग लीडर मास्टर माइंड सुभाष कराटे के परिवार पर ज्वालापुर पुलिस ने शिकंजा कसा है। डकैती की वारदात की योजना में शामिल होने के आरोप में ज्वालापुर पुलिस ने मास्टर माइंड की पत्नी, चाचा और ताऊ को गिरफ्तार कर लिया है। मास्टर माइंड सुभाष कराटे की तलाश मेंपुलिस जुटी हुई है। एक सितंबर को चंद्राचार्य चौक क्षेत्र में बालाजी ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। हथियार बंद बदमाश महज बारह मिनट में करोड़ों के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे।शोरूम स्वामी अतुल गुप्ता पर फायर भी किया गया था। अथक प्रयास के बाद हरिद्वार पुलिस की टीम ने बहादराबाद क्षेत्र में वारदात में शामिल रहे एक आरोपी सतेंद्र उर्फ लकी निवासी मुक्तसर पंजाब को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। उसके कब्जे से लूटे गए जेवरात बरामद हुए थे।इसके अलावा पंजाब के ही रहने वाले अन्य आरोपी गुरदीप सिंह, जयदीप सिंह और अमनदीप काम्बोज को दबोच लिया था। वारदात का मास्टर माइंड और गैग लीडर सुभाष कराटे निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली हाथ नहीं आ सका था, वह ही करोड़ों के जेवरात लेकर फरार हुआ था।कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि डकैती की वारदात में मास्टर माइंड सुभाष कराटे की पत्नी शिवानी पत्नी सुभाष निवासी रेलवे कॉलोनी सकुर बस्ती थाना रानी बाग दिल्ली, चाचा प्रवीण पुत्र राजाराम और ताऊ विक्रम कुमार पुत्र राजा राम निवासीगण सुल्तानपुरी दिल्ली की भूमिका भी प्रकाश में आई।पुलिस का दावा है कि तीनों को डकैती की योजना की भली भांति जानकारी थी। बताया कि कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में एसआई रविंद्र जोशी, कांस्टेबल संदीप, जयमाला, हेड कांस्टेबल विवेक यादव, नरेंद्र शामिल रहे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

6 hours ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

7 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

7 hours ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

14 hours ago