थराली ( चमोली गढ़वाल ): एसटीएफ कुमाऊं रेंज, थराली थाना पुलिस एवं वन विभाग की एक संयुक्त टीम ने 4 भालूओं की कुल 460 ग्राम पित्त के साथ 2 वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार 23मई 224 को गिरफ्तार किया ।जानकारी के अनुसार एसटीएफ कुमाऊं रेंज को थराली थाना क्षेत्र के देवाल ब्लाक से वन्यजीवों के अंगों की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी।जिस पर एसटीएफ की टीम ने गुरुवार को देवाल पहुँच सम्भावित वन्यजीवों के अंगों की सूचना स्थानीय पुलिस एवं वन विभाग को दी ।जहाँ गुरुवार को देवाल-सुयालकोट मोटर सड़क पर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में देवाल की और आते दो संदिग्ध व्यक्तियों ने टीम को देख भागने का प्रयास किया । जब ये व्यक्ति गिरफ्त में आये तो तलाशी लेने पर उनके पास से भालूओं की पित्त की थैलियां बरामद हुई।देवाल चौकी प्रभारी विनोद रावत ने बताया कि इस मामले में देवाल ब्लाक के वांण गांव निवासी बलवंत सिंह बिष्ट पुत्र हिम्मत सिंह (55) के पास से 2 भालुओं की 284 ग्राम एवं देवाल के ही कुलिंग गांव निवासी मेहरबान सिंह बिष्ट पुत्र चन्द्र सिंह बिष्ट (66) से भी 2 भालुओं की 176 ग्राम वजनी पित्त की थैलियां बरामद की गई दोनों वन्यजीव तस्करों को वन्यजीव अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं।4 पित्त की थैलियों की कीमत लाखों में बताई जा रही हैं।
Post Views: 16
Post navigation
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…