Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

25 मई 2024 से कर सकेंगे हेमकुंट साहिब जी की यात्रा : – myuttarakhandnews.com


देहरादून :आज सचिवालय में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने भेंट कर श्री हेमकुंट साहिब जी की यात्रा का शुभारंभ तथा कपाट बंद किए जाने की जानकारी दी।श्री नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव को जानकारी दी कि गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा 25 मई, 2024 को तीर्थ स्थल श्री हेमकुंट साहिब जी की यात्रा का शुभारंभ तथा 10 अक्टूबर 2024 को कपाट बंद किए जाने की तिथि घोषित कर दी गई है। राज्य सरकार द्वारा इस पर सहमति दी गई है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रशासन द्वारा इस दिशा में पूर्ण सहयोग किया जाएगा।

Post Views: 3

Post navigation

Exit mobile version