उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर डराने लगा है। लगातार बदलते मिजाज के चलते प्रदेशभर में ठंड का असर और तेज हो गया है। बीते दिनों हुई बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद सर्द हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं।
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों के लिए कोहरे और पाले को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रह सकता है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की समस्या बनी रहेगी। देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कुछ स्थानों पर घना कोहरा दृश्यता को प्रभावित कर सकता है।
इसके अलावा पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां आसमान साफ से लेकर आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है। सुबह और देर रात के समय हल्का से मध्यम कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। अधिकतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के कई पर्वतीय इलाकों में अब भी मौसम प्रतिकूल बना हुआ है। हालिया भारी बर्फबारी के चलते पहाड़ी जिलों में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमी बर्फ के कारण निचले इलाकों में भी ठंड का असर साफ नजर आ रहा है। लोग बेहद जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
वहीं पहाड़ों में बर्फ से ढकी वादियां सैलानियों को आकर्षित कर रही हैं। सड़कों के किनारे कई फीट तक जमी बर्फ के कारण वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ रही है। संबंधित विभाग लगातार मार्गों से बर्फ हटाने में जुटे हैं, ताकि यातायात को सुचारु रखा जा सके।
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…
By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…
Dr Ambedkar’s vision for Agriculture, Land Reforms, and Rural Development discussed By OUR STAFF REPORTER…