चंपावत जनपद वासियों को बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की प्रक्रिया तेज हो गई है। एमडी ने लिया जायजा – myuttarakhandnews.com

चंपावत। दिनांक 12.07.2026को यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक ने अमोड़ी में विद्युत उपकेंद्र हेतु प्रस्तावित स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूमि की उपयुक्तता, पहुँच मार्ग और विद्युत अवसंरचना से जुड़े सभी बिंदुओं का बारीकी से अवलोकन किया।
इस दौरान जिलाधिकारी के निर्देशों पर राजस्व विभाग के पटवारी जीवन सिंह रिंगवाल भी उपस्थित रहे। एमडी ने ग्राम प्रधान, कोट अमोड़ी बालकृष्ण भट्ट से भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और उपकेंद्र स्थापना में सहयोग मांगा। ग्राम प्रधान ने क्षेत्र की विद्युत समस्या के समाधान के लिए शत-प्रतिशत सहयोग का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के बाद हुई बैठक में एमडी ने उपस्थित अधिकारियों को भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने और उपकेंद्र निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया यथाशीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर ये अधिकारी रहे मौजूद:
मुख्य अभियंता रुद्रपुर जोन एन. एस. टोलिया, अधीक्षण अभियंता ईडीसी टनकपुर डी. के. जोशी अधीक्षण अभियंता सेकेंडरी अमित कुमार कटारिया, अधीक्षण अभियंता सिविल मोहम्मद सलीम, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चंपावत विजय कुमार सकारिया और अधिशासी अभियंता सेकेंडरी डी. डी. पांगती ।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अमोड़ी विद्युत उपकेंद्र बनने से क्षेत्र में लो वोल्टेज और कटौती की समस्या से निजात मिलेगी।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

37 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

57 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

1 hour ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago