सीएम की प्रेरणा से जिला प्रशासन द्वारा आईएसबीटी पर निर्मित 04 कलर्ड पार्किंग,, फ्लाई ओवर सुधारीकरण कार्य पूर्ण, जल्द किए जाएंगे पब्लिक को समर्पित

सड़क सुरक्षा समिति को प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर सुधारीकरण कार्य निरंतर  जारी

जीवन रक्षक समिति के माध्यम से आईएसबीटी, हॉटस्पाट को सुगम सुरक्षित बनाने की जिला प्रशासन की सार्थक पहल

फ्लाईओवर का लेफ्टटर्न कारगी की ओर खोलने की प्रक्रिया,  सुरक्षा कार्य पूर्ण 

जंक्शन आईएसलैण्ड से कारगी चौक की तरफ संचालित वाहनों को डायवर्ट कर, आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड़ एवं जंक्शन प्वांईट पर यातायात दबाव किया कम

आईएसबीटी पर ड्रेनेज समस्या से निजात को कार्य गतिमान

देहरादून। सीएम की प्रेरणा से डीएम सविन बंसल शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं, जिसके लिए शहर में पार्किंग एवं यातायात प्रबन्धन हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। डीएम एवं एसएसपी के शहर भ्रमण उपरान्त सड़क सुधार एवं यातायात प्रबन्धन तथा बाजारों जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगट निंरतर सुधारात्मक कार्य गतिमान है।

डीएम ने अधिकारियों को न्यायालय द्वारा सड़क सुरक्षा समिति को सुधार हेतु  प्रदान की गई असीम शक्तियों तथा आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 में वर्णित शक्तियों का प्रयोग करते हुए सड़क सुधार कार्य किये जाने को निर्देशित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक जीवन अमूल्य है के डीएम के मंत्र के साथ सड़क पर तेज रफ्तार पर ब्रेक के लिए निरंतर सुधार किये जा रहे हैं।

आईएसबीटी क्षेत्र आवागमन हेतु 02 गेट होने के उपरान्त भी 01 गेट से बसों का संचालन किया जा रहा है था, अब ऋषिकेश, हरिद्वार, कोटद्वार व गढवाल तथा कुमाऊ के क्षेत्रों में जाने वाले वाहन का निकास व प्रवेश गेट न0 2 के कट से तथा सहारनपुर, दिल्ली जाने वाले वाहनों का निकास गेट 01 के कट से किये जाने एवं प्रवेश गेट 2 से करने की व्यवस्था बनाई गई है।

आईएसबीटी क्षेत्र के बाहर वाहनों द्वारा यात्रियों को बैठाने तथा उतारने से भी यातायात प्रभावित हो रहा था, जिसे अब बंद करने का निर्णय लिया गया है, वाहन में यात्रियों को बैठाने व उतारने हेतु स्थल निर्धारित किए  गए हैं।  नियमों का पालन न करने वालों निरंतर कार्रवाई गतिमान है।  इसके लिए पुलिस अधीक्षक यातायात व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है।

आईएसबीटी फ्लाई ओवर के नीचे जंक्शन प्वांईट पर निरंजनपुर मण्डी की तरफ आने वाले ट्रेफिक क कारगी चौक एवं टर्नर रोड की तरफ जाने के कारण तथा टर्नर रोड से जाने वाले वाहनों के कारगी एवं निरंजनपुर मण्डी से वाहनों को निरंजनपुर मण्डी की तरफ जाने के कारण उत्पन्न जाम की स्थिति  में सुधार करते हुए निरंजनपुर मण्डी से दुपहिया एवं चार पहिया हल्के वाहनों को निरंजनपुर मण्डी की तरफ से फ्लाई आवेर के माध्यम से जंक्शन आईएसलैण्ड से कारगी चौक की तरफ संचालित डायवर्ट कर, आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड़ एवं जंक्शन प्वांईट पर यातायात दबाव कम करने का प्रयास किया गया है। वहीं  फ्लाई ओवर का कारगी की ओर लेफ्टटर्न   पूर्ण सुरक्षा उपाय कर लिए गए हैं, अब इसे पब्लिक को समर्पित करने की तैयारी है। आईएसबीटी पर 4 कलर्ड पार्किंग का कार्य पूर्ण हो गया शीघ्र ही जनमानस को समर्पित की जाएंगी।

आईएसबीटी क्षेत्र में बस अड्डे के आसपास व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों के वाहन/ई रिक्शा/छोटे हाथी/टाटा मैजिक व अन्य सवारी वाहनों के समुचित पार्किंग न होने के कारण वाहन मुख्य मार्ग पर पार्क किये जा रहे थे, जो अब फ्लाई ओवर के नीचे उपलब्ध स्थानों में अलग अलग वाहनों के लिए 4 कलरकोड पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं आईएसबीटी पर ड्रेनेज समस्या निस्तारण कार्य बरसात से पूर्व करने हेतु टैंडर प्रक्रिया उपरांत कार्य प्रारंभ हो गया है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

राज्यपाल से मिले मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय

राज्यपाल ने जनपद में पीरूल प्रबंधन के माध्यम से वनाग्नि रोकथाम के लिए किए जा…

3 minutes ago

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जिलाधिकारी सख्त, अवैध डंपिंग पर प्रभावी निगरानी के निर्देश

कूड़ा निस्तारण, पृथक्करण और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जिला स्तरीय समिति बनेगी लीगेसी वेस्ट, स्वच्छता…

1 hour ago

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जिलाधिकारी सख्त, अवैध डंपिंग पर प्रभावी निगरानी के निर्देश

कूड़ा निस्तारण, पृथक्करण और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जिला स्तरीय समिति बनेगी लीगेसी वेस्ट, स्वच्छता…

1 hour ago

आपदा प्रभावित क्षेत्र कार्लीगाड़ में मलवे के चैनेलाइजेशन का कार्य प्रारंभ

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के बाद देहरादून के आपदा प्रभावित क्षेत्र कार्लीगाड़…

2 hours ago

महाराज ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता खंडूड़ी के निधन पर दुःख व्यक्त किया

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज…

3 hours ago

UPCL की अतिरिक्त वसूली लौटेगी, अगले बिजली बिल में मिलेगा फायदा

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलने जा रही है। [उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड](Uttarakhand…

3 hours ago