कीर्तिनगर में ढुंडप्रयाग घाट पर मंगलवार को पूजा के बाद अलकनंदा नदी में डुबकी लगाते समय दो लोग अचानक डूबकर लापता हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश भी की, लेकिन नदी का तेज बहाव उन्हें पलभर में ही आंखों से ओझल कर गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम जबरौली, पोस्ट पिनानी, विकासखंड पाबौ (जिला पौड़ी गढ़वाल) से 15 से अधिक लोग पूजा करने के लिए ढुंडप्रयाग घाट पहुंचे थे। पूजा के बाद नदी में डुबकी लगाने के दौरान आशा देवी (40) पत्नी गजपाल सिंह गुसाईं डूबने लगीं। उन्हें बचाने के लिए जसवंत सिंह (54) पुत्र कुंवर सिंह गुसाईं भी नदी में कूद गए, लेकिन वे भी तेज बहाव में बह गए।
कोतवाली कीर्तिनगर के एसएसआई कुंवर राम आर्य ने बताया कि सूचना मिलते ही कीर्तिनगर पुलिस टीम और एसडीआरएफ श्रीनगर मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। संयुक्त रूप से दोनों की तलाश की गई, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पात्र छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि का इंतजार न करें, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर समय से पूरा…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य,…
By ARUN PRATAP SINGHGarhwal Post Bureau Dehradun, 8 Sep: Congress leader in-charge of party affairs…
बार एसोसिएशन भवन की डिजाइन और निर्माण योजना पर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश देहरादून।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 8 Sep: Chief Electoral Officer…
नैनीताल, भारत की अग्रणी हॉस्पीटेलिटी कंपनियों में से एक स्टर्लिंग हॉलीडे रेसोर्ट्स ने उत्तराखंड में…