बड़कोट। बड़कोट गांव के गुलाल तोक में मंगलवार सुबह गोशाला जा रही एक महिला पर तीन भालुओं ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला को 108 वाहन के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर दून अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, अमरा देवी (पत्नी गजेंद्र सिंह) सुबह करीब साढ़े छह बजे पशुओं को चारा देने गुलाल तोक स्थित गोशाला जा रही थीं। तभी पहले से घात लगाए तीन भालुओं ने उन पर हमला कर दिया। महिला की चिल्लाहट सुनकर आसपास के लोग पवन रावत, उम्मेद सिंह और भारत सिंह मौके पर पहुंचे और भालुओं को खदेड़कर महिला को सुरक्षित निकाला।
हमले में महिला के चेहरे और सिर पर गहरे घाव आए हैं। वन क्षेत्राधिकारी रवांई रेंज साधु लाल ने बताया कि घायल महिला को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। वहीं, क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग की टीम गश्त कर रही है।इस घटना ने ग्रामीणों में डर और चिंता बढ़ा दी है, वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
Post Views: 6
Post navigation
देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…
देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…