चमोली में भालू के हमले में महिला की दर्दनाक मौत, दूसरी की हालत नाजुक – myuttarakhandnews.com

चमोली जिले के पोखरी के सिदेली तोक में भालू का हमला, एक महिला की मौत तो दूसरी गंभीर रूप से घायल
चमोली: पोखरी विकासखंड की नेल ग्राम पंचायत के सिदेली तोक में भालू ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया. जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने के बाद अब हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है. वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है.
 
भालू के हमले के दौरान चट्टान से गिरने से महिला की मौत: ग्रामीणों के मुताबिक, नेल ग्राम पंचायत की लक्ष्मी देवी पत्नी गजेंद्र सिंह और विमला देवी पत्नी चंद्रशेखर सिंह सिदेली तोक गई थी. तभी अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया. ऐसे में भालू से बचने के लिए दोनों दौड़ पड़ीं. तभी विमला देवी चट्टान से नीचे जा गिरी. जिससे विमला देवी की मौके पर ही जान चली गई.
 
दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर: वहीं, लक्ष्मी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला का रेस्क्यू किया. साथ ही सूचना पुलिस और वन विभाग को दी. घायल महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया, फिर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है.
 
भालू को पकड़ने की मांग: उधर, घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे. सूचना पर वन विभाग की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में भालू की आवाजाही से लोगों में भय बना हुआ है. ग्रामीणों ने आबादी वाले क्षेत्रों में वन विभाग की गश्त बढ़ाने और भालू को पकड़ने की मांग की है.
 
भालू के हमले में मौत-
 
विमला देवी पत्नी चंद्रशेखर सिंह (उम्र 56 वर्ष), निवासी- नेल सिदेली, पोखरी, चमोली
भालू के हमले में घायल-
लक्ष्मी देवी पत्नी गजेंद्र सिंह, निवासी- नेल सिदेली, पोखरी, चमोली
चमोली जिलाधिकारी गौरव कुमार ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि भालू के हमले में एक महिला की मौत हुई है. जबकि, दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हुई है. प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटा रही है. बता दें कि उत्तराखंड में आए दिन वन्यजीवों के हमले के मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें कई लोग घायल तो कई जान भी गंवा रहे हैं.

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें: प्रदेश अध्यक्ष –

देहरादून। उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने संगठन की एकता, मजबूती और समाजहित के मुद्दों को लेकर…

7 hours ago

रामलीला मैदान शुद्धिकरण प्रकरण पर कांग्रेस का हल्लाबोल, 7 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच –

देहरादून। हल्द्वानी में रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं…

9 hours ago

ग्राफिक एरा में शिक्षक दिवस पर रोचक खेल… –

देहरादून,  शिक्षक दिवस पर ग्राफिक एरा में शिक्षकों के बीच रोचक खेल मुकाबले हुए। इनमें…

9 hours ago

शिक्षक विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के साथ राष्ट्र का चरित्र गढ़ते हैं : डॉ. धन सिंह रावत –

देहरादून, । शिक्षक केवल विद्यार्थियों को ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व…

10 hours ago

कृष्ण भक्ति में डूबा कौलागढ़, धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव –

भक्ति, सेवा और सद्भावना का दिया संदेश, भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा लक्ष्मी नारायण…

10 hours ago

आवारा कुत्तों पर DM का डंडा! 55 हजार से ज्यादा का बंध्याकरण, अब पालतू डॉग का रजिस्ट्रेशन जरूरी…. – myuttarakhandnews.com

देहरादून। देहरादून में आवारा पशुओं और स्ट्रीट डॉग की बढ़ती समस्या को लेकर जिला प्रशासन…

11 hours ago