Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में जंगल की आग की लपटों में घिरी महिला, हुई मौत; महिला झुलसी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: आदिबदरी तहसील के बूंगा नामक गांव के बदाढ़गाड जंगल में मंगलवार दोपहर से आग लगी थी। ग्रामीण पुष्कर लाल ने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे बूंगा गांव के मदन लाल की पत्नी 50 वर्षीय सुरेशी देवी जब गांव से 200 मीटर दूर स्थित अपनी गौशाला जा रही थी तो वह रास्ते में आग की लपटों में घिर गई तब बहुत तेज हवा चल रही थी, वह आग से बुरी तरह झुलस गई।
जलने पर जब महिला चिल्लाई तो गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और किसी तरह उसे आग से निकालकर घर ले आए। जब वे उसे हास्पिटल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तो तभी उसने दम तोड दिया। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय पटवारी और वन विभाग के अधिकारियों को रात को ही सूचित कर दिया था।
बताया जाता है वन विभाग की टीम रात को गांव पहुंच गई थी। वहीं दूसरी और नारायणबगड़ के रेस चोपता गांव में एक महिला जंगल की आग में झुलस गई। झुलसी महिला कश्मीरा देवी का उपचार कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल में चल रहा है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

11 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

33 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

53 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago