पिस्तौल चलाने का प्रशिक्षण ले चुकीं महिला होमगार्ड्स को किया सम्मानित

अपर मुख्य सचिव ने फायरिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी 40 महिला होमगार्ड्स को प्रमाणपत्र दिए
केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान थानो में 3 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक दिया गया पिस्टल चलाने का प्रशिक्षण
देहरादून। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखंड में पहली बार महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों को पिस्तौल व फायरिंग का प्रशिक्षण लेने वाली 40 महिला स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि नवरात्रों के दौरान महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ । उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी को बधाई दी। गौरतलब है कि केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान थानो में 3 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक फायरिंग अभ्यास कराया गया।

जनपद हरिद्वार की होमगार्ड वर्तिका शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर शगुफ्ता व तृतीय स्थान पर 2203 सोनिया रही। राज्य गठन के बाद पहली बार देहरादून, हरिद्वार टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, नैनीताल एवं उधम सिंह नगर के 335 महिला एवं पुरुष जवानों का एसएलआर से प्रशिक्षण एवं फायरिंग अभ्यास कराया गया है। इसी के तहत 50 पुरुष होमगार्ड स्वयंसेवकों एवं 40 महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों को 9 एमएम पिस्टल चलाने का भी प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव को महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों ने गार्ड सलामी दी। अपर मुख्य सचिव ने अनआर्म्ड कॉम्बैट प्रशिक्षण हॉल का उद्घाटन किया गया। अनआर्म्ड कोम्बैट में 29 पुरुष व महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण चलाया जा रहा है। एन आर्म्ड कॉम्बैट प्रशिक्षण आइटीबीपी से रिटायर्ड निरीक्षक पृथ्वी पाल द्वारा दिया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव ने विभागीय कॉफी टेबल बुक का अनावरण किया गया। कॉफी टेबल बुक का नाम रिफ्लेक्शंस रखा गया है। इसके अलावा, डिप्टी गवर्नर जनरल होमगार्ड राजीव बलूनी ने प्रशिक्षण के संबंध में वीडियो प्रस्तुतीकरण भी दिया गया।

कमांडर जनरल होमगार्ड केवल खुराना ने कहा कि प्रथम चरण में पांच जनपदों टिहरी,उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली एवं बागेश्वर में 160 महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती संपन्न कराई जा चुकी है। इनका प्रशिक्षण अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग ने मस्का बाजा बैंड हेल्प डेस्क का गठन एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए पहल ऐप बनाया। कहा कि, होमगार्ड स्वयंसेवक चार धाम,यातायात चुनाव आदि महत्वपूर्ण ड्यूटी को कुशलता पूर्वक निभा रहे हैं। कार्यक्रम में महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों द्वारा प्रशिक्षण के संबंध में फीडबैक भी दिए। इस मौके पर कमांडेंट जनरल होम गार्ड्स केवल खुराना ने अपर मुख्य सचिव को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट जनरल होम गार्ड्स अमिताभ श्रीवास्तव, एवं राजीव बलूनी, जिला कमांडेंट देहरादून, राहुल सचान, जिला कमांडेंट होमगार्ड चमोली, श्यामेंद्र एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक व होमगार्ड स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

35 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

1 hour ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago