भारत सरकार के निर्भया फंड से जारी होगा बजट
राज्य में 12 छात्रावास बनाने की योजना
देहरादून। निर्भया फंड से उत्तराखंड के सात जिलों में जल्द महिला छात्रावास का निर्माण हो जाएगा। इन जिलों में कामकाजी महिलाओं और छात्राओं के छात्रावास के जगह तय हो गई है। निर्माण के लिए ब्रिडकुल से अनुबंध हो चुका है, जो तीन साल में पूरा होना है। महिला सशक्तीकरण और बाल विकास विभाग की ओर से राज्य में ऐसे 12 छात्रावास बनाने की योजना है। इनमें सात के लिए जगह का चयन होने के साथ बजट स्वीकृति व अन्य औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। बाकी पांच जिलों में जगह के चयन लिए प्रयास जारी हैं। ये छात्रावास 50 से 150 कमरों की क्षमता वाले होंगे, इनके लिए बजट भारत सरकार के निर्भया फंड से जारी होगा।
चयनित जगह और स्वीकृत बजट
जिला
स्थान
लागत
रुद्रप्रयाग
भटवाड़ी सैंण, अगस्त्यमुनि
372.31 लाख रुपये
पौड़ी गढ़वाल
सिडकुल क्षेत्र, कोटद्वार
360.05 लाख रुपये
टिहरी गढ़वाल
सुरसिंगधार, नई टिहरी
357.03 लाख रुपये
हरिद्वार
नगर पंचायत, भगवानपुर
279.05 लाख रुपये
पिथौरागढ़
कुमौड़, पिथौरागढ़
417.49 लाख रुपये
चंपावत
सेलाखोला गैर, चंपावत
390.28 लाख रुपये
उत्तरकाशी
गोफियारा, बाड़ाहाट
378.19 लाख रुपये
देहरादून: उत्तराखंड में मदरसों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच अब ऐसे मामले भी…
चंपावत। आगामी 23 से 29 नवंबर तक मिलिट्री स्टेडियम बनबसा में आयोजित होने वाली सेना…
नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी पर रोक…
Gajendra Singh Negi | Dehradun Nearly 23 years after it created a political storm in…
देहरादून: राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया. देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहब्बेवाला के पास माल…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami said that the Uttarakhand government is…