महिला कांस्टेबल पूजा भट्ट ने अपने भार वर्ग की सभी प्रतिस्पर्धाओं में हासिल किया प्रथम स्थान
हरिद्वार। उधम सिंह नगर में 17 से 19 अगस्त 2026 तक आयोजित 24वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस कुश्ती क्लस्टर (बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म कुश्ती) प्रतियोगिता में हरिद्वार पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम की महिला खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम के सदस्य और कोचिंग स्टाफ ट्रॉफी के साथ पुलिस कार्यालय हरिद्वार पहुंचे। यहां एसएसपी नवनीत सिंह ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए तैयारियां अभी से शुरू कर दी जाएं।
एसएसपी ने मौके पर मौजूद प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन को टीम के खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए, ताकि वे आगामी प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तरीके से तैयारी कर सकें।
इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
महिला कुश्ती
कांस्टेबल पूजा भट्ट ने 56 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।कांस्टेबल कविता बुटोला ने 68 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।कांस्टेबल भारती रावत ने 72 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।कांस्टेबल रजनी बिष्ट ने 76 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आर्म रेस्लिंग
कांस्टेबल पूजा भट्ट ने 56 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।कांस्टेबल भारती रावत ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।कांस्टेबल कविता बुटोला ने 70+ किलोग्राम भार वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया।कांस्टेबल रजनी बिष्ट ने 76+ किलोग्राम भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बॉडी बिल्डिंग
कांस्टेबल पूजा भट्ट ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
हरिद्वार पुलिस की खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को विभाग में उत्साह और गौरव का विषय माना जा रहा है। अब खिलाड़ियों की नजर आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं पर है।
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…