देहरादून : होलिका दहन के दिन देहरादून पुलिस की छवि पर सवालिया निशान उठाते हुए कुछ खबरें लोकल और नेशनल न्यूज़ पोर्टल में देखने को मिल रही है , खबरों के मुताबिक देहरादून पुलिस में तैनात एक महिला सब इंस्पेक्टर के द्वारा अपने जूनियर सिपाही पर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया गया है ।
सबसे बड़ी बात इस मामले में यह है कि जिस व्यक्ति पर आरोप लगा है वह विशेष समुदाय से आता है, जिस कारण देहरादून में राजनीतिक हलचल के साथ हिंदू संगठन सक्रिय हो चुके हैं ।उत्तराखंड हलचल की की टीम के द्वारा जब इस मामले पर ज्यादा जानकारी लेने की कोशिश की गई तो पता चला कि महिला और सिपाही लगभग एक डेढ़ साल से एक साथ कार्य कर रहे थे ,दोनों की काफी अच्छी जान पहचान थी ।
कई बाहर महिला व उक्त व्यक्ति कई जगह घूमने भी गये ।परंतु अचानक क्या हुआ कि महिला द्वारा काफी समय बाद अपने साथ बलात्कार और ब्लैकमेलिंग की शिकायत उच्च अधिकारियों को की गई है ।
आरोपी आरक्षी पहले से शादीशुदा है ।
हालांकि सोशल मीडिया चैनल व ईटीवी जैसे बड़े न्यूज़ पोर्टल द्वारा जब इस संबंध में खबर छापी गई तो कई व्यक्तियों के द्वारा कमेंट कर इस मामले को लिव इन जैसे रिलेशन कहा गया ।कुछ कमेंट दोनों के आपसी संबंध की ओर भी इशारा करते दिखे । (हालांकि उत्तराखंड हलचल इन बातों की पुष्टि नहीं करता )
तो कुछ लोग सवाल उठा रहे है कि जब पुलिस में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं तो बाकी आम महिलाओं की सुरक्षा का
सूचना अनुसार मामला पटेलनगर कोतवाली में दर्ज है ।बताया जा रहा है कि महिला के द्वारा डीजीपी उत्तराखंड के सामने अपनी शिकायत रखी गयी , जो कि एसएसपी देहरादून को प्राप्त हुई ।उसके बाद मामला कोतवाली क्षेत्र का होने के कारण महिला द्वारा वहां शिकायत में बताया गया कि उनका ट्रांसफर पर्वतीय जिले पौड़ी में हो गया था ,परन्तु स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने देहरादून ट्रांसफर का अनुरोध किया ।उसके बाद उनको देहरादून में cbcid में अटैचमेंट मिला वहीं उक्त सिपाही से उनकी मुलाकात हुई ।
महिला का घर दूर होने के कारण महिला द्वारा ,सिपाही को होटल में कमरा करने को बोला गया ।जहाँ सिपाही कमरे को देखने के बहाने घुस गया व उनके साथ रेप कर वीडियो बना दी ।महिला का कहना है कि आरोपी ने उनको बदनाम करने की धमकी दी, उसके बाद सिपाही ने उनको झांसे में ले कर ,घूमने के नाम पर जगह जगह घुमा कर उनके साथ रेप किया ।सब इंस्पेक्टर का कहना है कि जब वह पूरी तरह सिपाही पर निर्भर हो गयी तो आरोपी ने उनसे दूरी बना दी ।उसके बाद हिम्मत कर वह रिपोर्ट लिखवाने आयी ।हालाँकि अभी सिपाही का पक्ष सामने नहीं आया है ।
अभी पुलिस विभाग द्वारा महिला विवेचक को जांच सौंपी गयी है, लेकिन आरोप लगाने वाली महिला सब इंस्पेक्टर ने बयान कोर्ट में करवाने की मांग की है ।
जिस व्यक्ति पर आरोप लगा है अभी उनके बयान होने बाकी है ।
मामले में उच्च अधिकारी से भी इस सम्बंध में पूरी जानकारी मामले की जांच के बाद पता चल सकेगी ।फिलहाल मामले ने होली के समय देहरादून की गलियारों में धमाका किया हुआ है ।
Post Views: 2
Post navigation
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…