महिलाओ ने एस.एस. बी. के जवानों को रक्षा सूत्र बांध कर दीर्घायु की कामना – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement

*ग्राम पंचायत ग्वालदम की महिलाओ ने एस.एस. बी. के जवानों को रक्षा सूत्र बांध कर दीर्घायु की कामना की*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )प्रतिविद्रोहिता एवं जंगल युद्ध कला पद्धति स्कूल सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति की भावना का जश्न मनाते हुए ग्राम पंचायत ग्वालदम, व आस पास के गांवो की महिलाओं द्वारा सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम के अधिकारियों, जवानों व प्रशिक्षुओ की कलाई पर राखी बांधी, माथे पर तिलक लगाकर व मिठाईयां खिलाकर बहिनो का कर्तव्य निभाते हुए जवानों की लंबी उम्र व स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए , महिलाओं ने आभार जताया कि सुरक्षा में तैनात जवान अपने परिवार से त्योहार पर नहीं मिल पाते हैं उन्हें इस बात का एहसास ना हो कि वे अपने बहनों से दूर हैं तथा साल भर उनकी व देश रक्षा करने वाले देश के वीर सपूत भाइयों को राखी बांध कर वे खुद को धन्य महसूस कर रही हैं I इस पवित्र पर्व पर जवानों द्वारा भी बहनों को सम्मानित किया गया, तथा इस पवित्र कार्यक्रम के दौरान जवानों व बहिनों के चेहरे पर काफी उत्साह व प्रेम देखने को मिलाइस पावन पर्व पर सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम के सभी अधिकारी,जवान, व प्रशिक्षु शामिल हुए, तथा कार्यक्रम में उपस्थित महिला बहनों का नेतृत्व कविता नेगी, ब्लॉक प्रमुख थराली, भावना रावत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य, मीनू टम्टा,पूर्व प्रधान ग्वालदम, कलावती बडियारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष ग्वालदम, प्रेमा, कार्यालय प्रमुख आंचल जिला बागेश्वर, सभी महिला मंगलदल सदस्य ग्राम पंचायत ग्वालदम के द्वारा किया गया I जिसमे ग्राम पंचायत ग्वालदम के अलावा नजदीकी अलग-अलग गांवो की महिलाये काफी संख्या में रक्षाबंधन के इस पावन पर्व में शामिल हुई Iइस शुभ अवसर डॉ. अतुल कुमार राय, कार्यवाहक, उप महानिरीक्षक,सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम ने सभी बहनों को पवित्र पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए,अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए बताया कि तैनाती वाले इलाके में सभी नागरिकों, विशेष कर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा करना हमारा एक महत्वपूर्ण कर्तव्य है, और आज ऐसा महसूस हो रहा है कि वे और उनके जवान अकेले नहीं है, बल्कि पूरा देश उनके साथ हैl

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ग्राफिक एरा के क्रिकेटरों का उत्तराखंड की टीमों में चयन –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा के चार खिलाड़ियों का उत्तराखंड की क्रिकेट टीमों में चयन होने…

4 hours ago

ग्राफिक एरा में राष्ट्रीय संगोष्ठी, एआई के इस्तेमाल में मानवीय विवेक और नैतिक जिम्मेदारी सर्वोपरि –

 देहरादून ,। ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और डेटा साइंस का उपयोग…

4 hours ago

खाद्य सुरक्षा में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल ज़रूरी… –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और आधुनिक तकनीकों से खाद्य बर्बादी…

4 hours ago

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग | Uttarkashi earthquake 4 2 magnitude uttarakhand | my uttarakhand news

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग…

4 hours ago

उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ वेडिंग्स एंड इवेंट्स का देहरादून में शुभारंभ –

  देहरादून,  : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…

7 hours ago

हरिद्वार में खाकी पर विजिलेंस का शिकंजा! 10 हजार की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

लेन-देन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, टोल फ्री…

8 hours ago