उदयन शालिनी फेलोशिप, देहरादून चैप्टर द्वारा युवा नेतृत्व, सामुदायिक सेवा एवं उद्यमिता पर कार्यशाला का आयोजन। –

 
देहरादून ,उदयन शालिनी फैलोशिप के देहरादून चैप्टर द्वारा द एटलांटिस क्लब, चकराता रोड, देहरादून में कार्यशाला एवं अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय “युवा नेतृत्व, सामुदायिक सेवा एवं उद्यमिता” रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य शालिनियों में नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास, समाज सेवा की भावना तथा स्वालंबन को प्रोत्साहित करना था।
 
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत एवं परिचय सत्र से हुआ। इसके पश्चात अभिभावकों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें डॉ . जी.एस.रावत द्वारा विद्यार्थियों की प्रगति, शिक्षा एवं फेलोशिप की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा के साथ ही एक बेहतर अभिभावक के गुणों पर चर्चा की गई।
 
कार्यशाला में पूर्व शालिनी सुश्री मेघा चौहान ने संस्था के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उदयन शालिनी फेलोशिप ने उनके व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास वृद्धि तथा नए अवसरों तक पहुँच बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
 
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आदिमंतर रूरल एंड ट्राइबल डेवलपमेंट फाउंडेशन के निदेशक श्री तरुण पंत ने युवा नेतृत्व, सामुदायिक सेवा एवं उद्यमिता के महत्व पर अपने विचार साझा करते हुए शालिनियों को स्वावलंबी बनने के गुर बताए। उन्होंने दुरस्थ क्षेत्रों की जनजातियों के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे उद्यमिता के द्वारा इन जनजातीय समुदायों ने अपनी आर्थिकी मजबूत की। इसके साथ ही एक्ज़ोलोटेल इंटरप्राइजेज से सुश्री श्रुति कोटियाल तथा सुश्री पूजा रुपैन ने स्टार्ट-अप, इवैंट मैनेजमेंट, जनसंचार आदि विषयों पर विचार व्यक्त करते हुए प्रतिभागियों को इन क्षेत्रों में कैरियर के अवसर एवं आगे बढ़ने के उपायों पर जानकारी दी। आसरा ट्रस्ट से आए श्री रोहित एवं सुश्री सृष्टि नवानी ने ट्रस्ट द्वारा संचालित किए जा रहे कौशल विकास एवं अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंजिनियर नरेन्द्र सिंह चौहान ने अपने संबोधन में शिक्षा, अनुशासन, नेतृत्व एवं समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी शालिनियों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए प्रतिभागियों से कहा कि यदि हम सोच बड़ी रखते हुए अपने कार्यों को रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ाएं तो निश्चित रूप से हमें कामयाबी मिलेगी।
 
कार्यक्रम में चैप्टर संयोजक श्री विमल डबराल ने उदयन शालिनी फैलोशिप की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी तथा कार्यशाला की विषय-वस्तु एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों से प्राप्त ज्ञान का उपयोग अपने सपनों को पूर्ण करने में
 
कार्यक्रम के आयोजन में उदयन शालिनी फैलोशिप देहरादून चैप्टर के सह-संयोजक  जी. एस. रावत, कोर कमेटी सदस्य  दीपक अहलावत व  ममता अहलावत तथा समन्वयक फरहा नाज़ एवं  दीक्षा धीमान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यशाला में लगभग 250 से अधिक शालिनियों तथा उनके परिजनों ने प्रतिभाग किया। यह कार्यशाला सभी शालिनियों, अभिभावकों एवं अतिथियों के लिए प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुई।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

6 minutes ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

20 minutes ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

45 minutes ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

1 hour ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

1 hour ago

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…

2 hours ago