मेक्सिको के कैनकुन में थोक बाजारों का विश्व संघ सम्मेलन 2023 का हुआ समापन





विश्व संघ सम्मेलन 2023 के अंतिम दिवस कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कैनकुन की सबसे बड़ी मंडी का किया भ्रमण
मंत्री बोले – तीन दिनों तक चले इस राष्ट्रीय सम्मेलन के अनुभवों का लाभ लेकर प्रदेश में किया जाएगा क्रियान्वित
मेक्सिको। प्रदेश के कृषि मंत्री एवं कृषि विपणन बोर्ड के राष्ट्रीय संघ (कौसाम्ब) के अध्यक्ष गणेश जोशी ने मेक्सिको के कैनकुन में थोक बाजार के वैश्विक संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय थोक बाजारों का विश्व संघ सम्मेलन 2023 के समापन दिवस पर वर्ल्ड यूनियन ऑफ हॉलसेल मार्केट (WUWM) सम्मलेन के सभी प्रतिनिधिमंडलों के साथ कैनकुन की सबसे बड़ी मंडी का दौरा किया। मंत्री गणेश जोशी ने कैनकुन मंडी में बड़े कोल्ड स्टोर और कैनकुन के बड़े थोक बाजार का भ्रमण कर सभी प्रकार की सुविधाएं और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।
इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मण्डी भ्रमण के दौरान वहां के थोक व्यापारियों से भी मुलाकात की और कई प्रकार के फल सब्जियों के बारे में जानकारी प्राप्त भी प्राप्त की। मंत्री गणेश जोशी ने कोरेन, फ्रांस के कृषि मंत्री और पोलैंड और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधिमंडल से कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, फूलों की खेती के क्षेत्र में उत्तराखंड में निवेश के लिए अनुरोध भी किया गया। जिसपर सभी प्रतिनिधि मंडल ने सकारात्मक आश्वासन भी दिया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने फ्रांस के कृषि मंत्री और यूरोपीय देशों के अन्य प्रतिनिधिमंडल को पहाड़ी टोपी भी पहनाई। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तीन दिनों तक चले इस राष्ट्रीय सम्मेलन में जो अनुभव साझा किए गए है, उनका लाभ देश एवं प्रदेश का अवश्य मिलेगा। मंत्री ने कहा हम अपने प्रदेश में भी इस प्रकार की चीजों को क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे।
इस दौरान प्रबंध निदेशक डॉ जे. एस.यादव, क्षेत्रीय निदेशक कौसाम्ब विजय थपलियाल, सहित कई देशों के कृषि मंत्री एवं प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

15 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

36 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

57 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago