Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, फंसे यात्रियों को निकालने में जुटे जवान – Uttarakhand

Yellow alert for heavy rain in these districts of Uttarakhand, soldiers busy in evacuating stranded passengersइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: उत्तराखंड में 6 अगस्त तक बारिश वाला मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि नैनीताल, हरिद्वार, देहरादून समेत कई अन्य क्षेत्रों में कम से कम 1 अगस्त तक गरज चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं टिहरी, उधम सिंह नगर, चमोली और चंपावत जिलों में अधिकांश स्थानों पर जबकि अन्य जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या छींटे पड़ने की संभावना है।इस बीच उत्तराखंड में भारी बारिश से सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में 50 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त होने से केदारनाथ वाला हाईवे पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इससे केदारनाथ से आने वाले श्रद्धालु गौरीकुंड में फंस गए हैं। यही नहीं धाम यात्रा 2 दिन के लिए रोक दी गई है। प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते लगभग 2 हजार यात्रियों को बीच में ही रोक दिया है।एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस के जवान केदारनाथ में फंसे ढाई हजार यात्रियों को सुरक्षित सोनप्रयाग पहुंचाने में जुटे हैं। डीएम प्रतीक जैन ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि बारिश-भूस्खलन की आशंका को देखते हुए केदारनाथ यात्रा 2 दिन के लिए रोकी गई है। व्यवस्थाओं और मौसम के अनुकूल होते ही यात्रा फिर से शुरू करा दी जाएगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश

अभिलेखों, शस्त्रों, सीसीटीवी प्रणाली और आपदा प्रबंधन उपकरणों की जांच; पुलिसकर्मियों को जनसेवा और जन-पुलिस…

26 minutes ago

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने की 1 करोड़ से अधिक की बिक्री, स्थानीय कलाकारों…

2 hours ago

महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने देहरादून स्थित सखी वन स्टॉप…

3 hours ago

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, उत्तराखंड के राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी

नई दिल्ली : राष्ट्रपति ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दे…

4 hours ago

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, धामी ने दी बधाई –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…

14 hours ago