उत्तराखंडशिक्षा
Share0
*पी. जी. कॉलेज गोपेश्वर में योग कार्यशाला हुई आयोजित*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के बी०एड० विभाग द्वारा व्यावसायिक उन्नयन कार्यक्रमके अंतर्गत दो दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्राचार्य महोदय प्रो कुलदीप नेगी ने कहा कि योग मात्र शारीरिक मुद्राओं का अभ्यास नहीं है बल्कि एक सम्पूर्ण जीवन पद्धति है। कार्यशाला की संयोजक प्रो चंद्रावती जोशी ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग से जीवन में स्वस्थता, शांति एवं समृद्धि आती है।योग प्रशिक्षिका संगीता नेगी द्वारा कार्यशाला में छात्रों को विभिन्न प्रकार के सूक्ष्म व्यायाम करवाए गए तथा अष्टांग योग के विभिन्न आसनों जैसे भुजंगासन, गरुड़ासन, धनुरासन, नोकासन, सर्वांगासन, शीर्षासन, प्राणायाम अनुलोम – विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका आदि के साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया। कार्यशाला के आयोजन सचिव प्रो एके जायसवाल ने योग का आधुनिक जीवन में महत्व के बारे में बताया।इस अवसर पर डॉ विधि ढ़ौढ़ियाल, डॉ अखिलेश कुकरेती, डॉ सरिता पंवार, डॉ ममता असवाल, डॉ हिमांशु बहुगुणा, डॉ अखिल चमोली, डॉ कुलदीप नेगी, डॉ चंद्रेश जोगेला, डॉ सबज सैनी उपस्थित रहे।
Share0
Cabinet authorises Dhami to decide time & venue of VS session PIONEER EDGE NEWS SERVICE/…
उत्तराखंड में 315 सड़कों के प्रस्तावों पर हुई चर्चा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 10 Oct: The Asian School, Dehradun, hosted a two-day CBSE…
देहरादून/नई दिल्ली: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 10 Oct: Taking note of the damage caused to farmers’…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar The Uttarakhand State Cabinet held a meeting in Haridwar on…