Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के चुनावी समर में योगी आदित्यनाथ की जबरदस्त डिमांड, सीएम की छवि के सहारे भाजपा होगी मजबूत! – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के सियासी समर के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों को मोर्चे पर उतारने का क्रम प्रारंभ कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो अप्रैल की रुद्रपुर रैली से इसकी शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही राज्य में स्टार प्रचारकों के एक के बाद एक कार्यक्रम लगाने की पार्टी की तैयारी है। लोकसभा क्षेत्रों की तस्वीर देखें तो प्रधानमंत्री मोदी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वहां जबर्दस्त डिमांड है। पांचों लोकसभा क्षेत्रों से भाजपा के प्रांतीय नेतृत्व के पास योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रमों की मांग आ रही है।सीएम योगी के रोड शो की है मांगपार्टी सूत्रों के मुताबिक इस सबके मद्देनजर केंद्रीय नेतृत्व से यहां के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्रों में योगी की दो से तीन सभाएं अथवा रोड शो के कार्यक्रम मांगे गए हैं। प्रयास ये किया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में 10 से 16 अप्रैल के बीच उनके कार्यक्रम तय हों।40 स्टार प्रचारकों की सभाएं कराने की है तैयारीउत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीटों पर भाजपा वर्ष 2014 से काबिज है। अब उसके सामने लगातार तीसरी बाद हैट्रिक की चुनौती है। ऐसे में पार्टी के लिए पांचों सीटें खासी अहमियत रखती हैं। इसके लिए वह चुनाव प्रचार में कहीं भी कोई कमी छोड़ने के मूड में नहीं है और उसने चुनाव मैदान में पूरी ताकत झोंकी हुई है। इसी क्रम में भाजपा अब राज्य के लिए घोषित अपने 40 स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ सभाएं कराने की तैयारी में है।सीएम योगी की है मांगभाजपा सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम लगाने की सभी लोकसभा क्षेत्रों से मांग आ रही है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से योगी आदित्यनाथ के अधिक से अधिक कार्यक्रम लेने का प्रयास किया जा रहा है।योगी को अपने बीच पाकर जुड़ाव महसूस करते हैं लोगउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उत्तराखंड में जबरदस्त डिमांड है तो इसके पीछे कई कारण समाहित हैं। योगी आदित्यनाथ मूल रूप से पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लाक के ग्राम पंचुर के निवासी हैं। उप्र की बागडोर संभालने के बाद वह कई बार अपने गृह राज्य के प्रति लगाव भी प्रदर्शित करते आए हैं। यहां के लोग भी उन्हें अपने बीच पाकर जुड़ाव महसूस करते हैं। इस सबको देखते हुए पार्टी का प्रयास है कि योगी आदित्यनाथ की छवि और राज्य से लगाव को भुनाकर अपने वोट बैंक को और अधिक मजबूत बनाया जाए।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

25 minutes ago

200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन – myuttarakhandnews.com

महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…

1 hour ago

देहरादून में सीएम धामी ने किया रावण दहन, ‘लैंड जिहाद’ पर दिया कड़ा संदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…

2 hours ago

“Protecting Constitutional Values & Public Welfare will be my priorities”

Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…

2 hours ago

धामी सरकार का बड़ा फैसला; उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार नहीं, रविवार को होगी छुट्टी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…

2 hours ago

Local Communities must be prioritised in Forest Conservation: Subodh Uniyal

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…

3 hours ago