Categories: hindiUttarakhand

चारधाम मंदिरों में नहीं बना सकेंगे वीडियो और रील्स, 31 मई तक VIP दर्शन पर भी रोक, उत्तराखंड सरकार का अहम फैसला – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)नई दिल्ली: उत्तराखंड सरकार ने अहम फैसला लेते हुए चारों धामों में मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में सोशल मीडिया हेतु रील बनाने या वीडियोग्राफी करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर चार धाम मंदिरों के 50 मीटर के दायरे में वीडियो और रील बनाने पर रोक लगा दी गई है. हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान मोबाइल फोन ले जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है.दरअसल वीडियो और रील्स बनाने पर प्रतिबंध का फैसला तब आया है जब कई पुजारियों और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि “ऐसी गतिविधियाँ पारंपरिक मानदंडों का उल्लंघन करती हैं.” राधा रतूड़ी ने संस्कृति एवं धार्मिक मामलों के सचिव को पत्र लिखकर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.वीआईपी दर्शन पर 31 मई तक रोकइसके अलावा, चार धाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने वीआईपी दर्शन पर प्रतिबंध 31 मई तक बढ़ा दिया है ताकि सभी भक्त आसानी से चारों धामों के दर्शन कर सकें. उन्होंने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को सूचित किया है कि तीर्थयात्रियों की अभूतपूर्व भीड़ को ध्यान में रखते हुए, 31 मई तक चार धाम में कोई वीआईपी दर्शन नहीं होगा उन्होंने कहा, “केवल पंजीकृत भक्तों को उनकी निर्दिष्ट तिथियों पर दर्शन की अनुमति दी जाएगी.”उन्होंने कहा कि चैक पोस्ट पर बहुत सख्त चेकिंग की जाएगी और जो भी यात्री बिना रजिस्ट्रेशन के आएगा उनको यात्रा पर आगे नहीं जाने दिया जाएगा, क्योंकि अवव्यस्था को रोकना है और व्यवस्था को सुगम तथा सुरक्षित बनाना है.सीएम धामी का अधिकारियों को निर्देशइस बीच, गुरुवार को सचिवालय में एक समीक्षा बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा करते हुए कहा कि यात्रा के लिए ऑफ़लाइन पंजीकरण अगले तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिया जाएगा. उन्होंने राज्य के अधिकारियों और पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को सुरक्षित एवं सुगम तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए जमीन पर मौजूद रहने का निर्देश दिया. सीएम धामी ने पुलिस महानिदेशक को चारों धामों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने के साथ यातायात और भीड़ प्रबंधन व्यवस्था का ग्राउंड पर जाकर निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

18 minutes ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

39 minutes ago

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

45 minutes ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

1 hour ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

2 hours ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

2 hours ago