विकासनगर: विकासनगर के शाहपुर कल्याणपुर क्षेत्र में 30 वर्षीय विजेंद्र कश्यप ने पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। शव से बरामद हुआ सुसाइड नोट।
विकासनगर के शाहपुर कल्याणपुर क्षेत्र में 30 वर्षीय विजेंद्र कश्यप की आत्महत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। उनके शव के पास से मिले सुसाइड नोट बरामद किया गया ।सुसाइड नोट में विजेंद्र ने कुछ लोगों पर आरोप लगाया कि उन्होंने धोखा देकर उनके बैंक खाते से 8 लाख 65 हजार रुपये निकाल लिए। मानसिक रूप से परेशान विजेंद्र ने अपने सुसाइड नोट में इन लोगों के नामों के साथ गवाहों के नाम भी लिखे हैं।
विजेंद्र ने सुसाइड नोट में यह भी बताया कि उन्होंने न्याय के लिए पुलिस से भी संपर्क किया था, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। नोट के अंत में उन्होंने अपने परिवार से न्याय दिलाने की अपील की है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
Post Views: 6
Post navigation
Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau Dehradun, 20…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…
देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…
नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…
आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…
ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…