रायपुर के सुन्दरवाला में युवक ने लगाई फांसी, पत्नी और तीन माह की बच्ची को कमरे में किया बंद – myuttarakhandnews.com

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के सुन्दरवाला इलाके में एक 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसने अपनी पत्नी और तीन माह की मासूम बच्ची को कमरे में बंद कर दिया था। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि सुन्दरवाला निवासी शुभम (24), पुत्र नरेंद्र सिंह, ने अपने घर के कमरे में खिड़की की ग्रिल से फंदा लगाकर जान दे दी है। सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंचने पर पता चला कि परिजनों ने युवक को फंदे से उतारकर कमरे के फर्श पर लिटा दिया था। तत्काल 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया, जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट टीम ने मौके का निरीक्षण करते हुए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेजा, जहां पंचायतनामा की कार्रवाई भी की गई।
प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। बताया गया है कि मृतक का नवंबर 2024 में प्रेम विवाह हुआ था और वह ड्राइविंग का कार्य करता था। पत्नी के साथ विवाद की बात भी सामने आई है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में मौसम ने फिर ली करवट, 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। मानसून की विदाई के बावजूद उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले…

26 minutes ago

कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल

तीन घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल नैनीताल। कैंचीधाम के पास मंगलवार तड़के एक पिकअप…

39 minutes ago

यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज

देहरादून। प्रसिद्ध यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। नेहरू कॉलोनी…

60 minutes ago

चुनाव से ठीक पहले दो खेमों में बंटी उत्तराखंड कांग्रेस! हरीश रावत की यात्रा से दिग्गज नेताओं ने बनाई दूरी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले…

1 hour ago

कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल

तीन घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल नैनीताल। कैंचीधाम के पास मंगलवार तड़के एक पिकअप…

1 hour ago