तिब्बती मार्केट के सामने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, प्रॉपर्टी विवाद में वारदात की आशंका – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून के व्यस्त तिब्बती मार्केट इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
स्कूटी सवार बदमाशों ने मारी गोली
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दो युवक स्कूटी पर सवार होकर आए और युवक को गोली मारकर फरार हो गए। घटना के समय बाजार क्षेत्र में काफी भीड़ मौजूद थी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
टेनिस खेलकर घर लौट रहे थे अर्जुन शर्मा
मृतक की पहचान 40 वर्षीय अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है, जो आईटीबीपी क्षेत्र के निवासी थे। पुलिस के मुताबिक अर्जुन जीएमएस रोड स्थित भारत गैस एजेंसी ‘अमर दीप’ के मालिक थे। वह रोज की तरह परेड ग्राउंड स्थित तिब्बती मार्केट के सामने टेनिस खेलने आए थे और खेल खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।
करोड़ों की प्रॉपर्टी विवाद में हत्या की आशंका
पुलिस की प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद इस हत्या की वजह बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अर्जुन शर्मा और उनके भाई को उनकी मां ने संपत्ति से बेदखल कर रखा था, जिसके चलते लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए शहरभर में नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के 25 वर्ष पूरे   सीएम धामी…

2 hours ago

चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

 2023 का रिकॉर्ड टूटा देहरादून। उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा ने इस वर्ष नया ऐतिहासिक…

3 hours ago

दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा

माउंट कुन के बाद भागीरथी-II पर तिरंगा, अंकुर रावत ने दिया सुरक्षित पर्वतारोहण का संदेश…

3 hours ago

अलकनंदा-गंगा की तेज धाराओं में दिखेगा जवानों का साहस और जांबाजी –

देहरादून, । साहस, रोमांच, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन करने के उद्देश्य से…

7 hours ago