देहरादून, उत्तराखंड में क्रिकेट के भविष्य की नई तस्वीर शनिवार को उस समय देखने को मिली, जब क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) से अनुमोदित देहरादून टी-20 लीग 2026 के आधिकारिक खिलाड़ी चयन ट्रायल में 350 से अधिक युवा खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कमलताल शर्मा क्रिकेट ग्राउंड, नथुवाला में आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में दमदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का भरपूर प्रयास किया।
देहरादून टी-20 लीग के लिए इस वर्ष कुल 650 खिलाड़ियों ने प्लेयर ड्राफ्ट हेतु पंजीकरण कराया था। इनमें से 350 से अधिक खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। चयन समिति के सदस्य धनराज शर्मा और शशि खुराना ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया। ट्रायल में सफल रहने वाले खिलाड़ियों को आगामी प्लेयर ड्राफ्ट में शामिल किया जाएगा, जहां छह फ्रेंचाइजी टीमें अपनी-अपनी टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन करेंगी।
ट्रायल का शुभारंभ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के मुख्य संरक्षक पी.सी. वर्मा ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष संदीप रावत, सचिव पीयूष कुमार रघुवंशी, संयुक्त सचिव जितेंद्र सचान, कोषाध्यक्ष अविनाश गोयल, देहरादून टी-20 लीग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन मिश्रा तथा निदेशक अरुण नेगी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
देहरादून टी-20 लीग 2026 का आयोजन 2 से 9 सितंबर तक अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी, देहरादून में होगा, जिसमें छह फ्रेंचाइजी टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। लीग के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को पेशेवर क्रिकेट का मंच मिलने के साथ अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का अवसर भी मिलेगा।
मुख्य संरक्षक पी.सी. वर्मा ने कहा कि देहरादून टी-20 लीग युवा क्रिकेटरों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का बेहतरीन मंच है और इससे उत्तराखंड में क्रिकेट की मजबूत नींव तैयार होगी। वहीं, बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने इसे राज्य में क्रिकेट विकास की दूरदर्शी पहल बताते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता उभरते खिलाड़ियों को बड़े स्तर तक पहुंचने का रास्ता देगी।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ दून के सचिव पीयूष कुमार रघुवंशी ने कहा कि ट्रायल में खिलाड़ियों की उत्साहजनक भागीदारी उत्तराखंड में क्रिकेट के बढ़ते क्रेज का प्रमाण है। वहीं लीग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन मिश्रा ने कहा कि 650 खिलाड़ियों का पंजीकरण और ट्रायल में 350 से अधिक खिलाड़ियों की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि प्रदेश में क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उनका उद्देश्य खिलाड़ियों को पेशेवर मंच उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर देना है।
एसोसिएशन के अनुसार, प्लेयर ड्राफ्ट के बाद चयनित खिलाड़ी छह फ्रेंचाइजी टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। देहरादून टी-20 लीग से प्रदेश के युवा क्रिकेटरों को नई पहचान मिलने के साथ उत्तराखंड में क्रिकेट के विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…