Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में युवा मतदाता बनेंगे सत्ता की चाबी, भाजपा-कांग्रेस लुभाने के लिए बना रही प्लान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में राहुल गांधी की युवाओं से सीधी चर्चा हो या सीएम पुष्कर सिंह धामी का युवा अग्निवीरों से संवाद। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति युवाओं के इर्द-गिर्द घूमने लगी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने युवाओं को अपने पाले में लाने की कवायद तेज कर दी है। इसके पीछे वजह प्रदेश के 17 लाख युवा मतदाता हैं, जिनके हाथों में आगामी विधानसभा चुनाव की बाजी है।
उत्तराखंड में 17 लाख युवा मतदाताराज्य के कुल मतदाताओं में युवा मतदाताओं की हिस्सेदारी लगभग 21 प्रतिशत है। इसमें भी 20-29 वर्ष के युवा ही अकेले 20 प्रतिशत हैं। युवाओं की हिस्सेदारी के इसी गणित के चलते दोनों दलों ने अपनी रणनीति बदली है। अब राजनीतिक सभाओं में युवाओं की भाषा, मुद्दे और युवाओं का भविष्य सबसे प्रमुख विषय बन गए हैं। कांग्रेस हो या भाजपा, दोनों को पता है कि जिस दल ने युवाओं का भरोसा जीत लिया, उसके लिए सत्ता की राह आसान होगी।
कांग्रेस ने इसकी शुरुआत राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से की है। पार्टी का मानना है कि पेपर लीक, सरकारी नौकरियों, बेरोजगारी और पलायन जैसे विषय छेड़कर युवाओं का राजनीतिक समर्थन हासिल किया जा सकता है। इसलिए उसने रैलियों के बजाय सीधे छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से संवाद का रास्ता चुना है।
भाजपा युवाओं के लिए किए गए कार्यों को गिनाकर न सिर्फ युवा मतदाता को साध रही है बल्कि कांग्रेस को करारा जवाब भी दे रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा अग्निवीर संवाद हो या जन संवाद हो, भर्ती में पारदर्शिता, सख्त नकल विरोधी कानून, नकल माफिया पर कार्रवाई और बिना पर्ची-बिना खर्ची के 34 हजार सरकारी नौकरियों को सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में सामने रख रहे हैं।
साथ ही कांग्रेस शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जिक्र कर विपक्ष के हमलों की धार कमजोर करने का प्रयास किया। सीएम ने संदेश दिया कि भाजपा केवल जुबानी राजनीति नहीं करती, बल्कि युवाओं के सपने भी पूरे करती है।
युवा मतदाताओं का विश्वास जीतने की लड़ाईउन्होंने स्टार्टअप, कौशल विकास, स्वरोजगार, डिजिटल अवसर, अग्निवीर योजना और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में किए गए कार्य गिनाकर अपने प्रयासों को युवा मन में स्थापित करने का प्रयास किया। कांग्रेस और भाजपा की जेद्दोजेहद से साफ है कि उत्तराखंड की राजनीति में वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव युवा मतदाताओं का विश्वास जीतने की लड़ाई बनता जा रहा है। जिस दल पर युवा मन विश्वास करेगा, चुनावी बाजी उसी के हाथ में होगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

19 minutes ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

39 minutes ago

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

2 hours ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

2 hours ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

2 hours ago