‘आंगन का मिलन’ में निखरेगी नौनिहालों की प्रतिभा, 13 दिन तक होंगी रचनात्मक गतिविधियां –

रुद्रपुर। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने  रुद्रपुर स्थित ऊधमसिंह नगर कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री ने कार्यक्रम के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक से पूर्व कैबिनेट मंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी भी ली।मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि “सेवा संकल्प” अभियान के तहत आगामी 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक जनपद के 2,388 आंगनबाड़ी केंद्रों में “आंगन का मिलन” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 13 दिनों तक ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में अलग-अलग दिवस पर विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान टीकाकरण एवं पोषण अभियान, संतुलित आहार एवं पोषण, मातृ-शिशु कल्याण, पोषण अभियान के उद्देश्यों एवं लाभों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों को दी जाएगी। पात्रता एवं सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए बाल गीत, कविताएं, सांस्कृतिक एवं लोकनृत्य, लघु नाटिका, अभिनय सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होता है। ऐसे में सभी कार्यक्रम और गतिविधियां निर्धारित समय सीमा के भीतर ही संपन्न कराई जाएं, ताकि बच्चों, अभिभावकों और लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने कहा कि “आंगन का मिलन” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, माताओं और अभिभावकों को पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने का अवसर है। उन्होंने कार्यक्रम में अधिक से अधिक लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं आशा बहनों को सम्मानित भी किया जाएगा।बैठक में दर्जा राज्यमंत्री रामपाल सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता सक्सेना, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष काशीपुर आकांक्षा ठाकुर, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रस्तोगी, जिला महामंत्री महिला मोर्चा प्रीति धीर, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल चौहान, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, सहायक परियोजना निदेशक रमा गोस्वामी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी सहित विभागीय अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Rapid changes in nature are of serious concern: Dr. Anil Prakash Joshi

28th day of Prakriti Path Yatra my uttarakhand news Bureau Barabanki, 29 Oct: Carrying the…

39 minutes ago

13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच

13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा…

49 minutes ago

Heavy rain in Mussoorie fails to deter RSS ‘Path Sanchalan’

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 29 Oct: Even heavy rain in Mussoorie could not diminish…

51 minutes ago

उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने की चेतावनी, नैनीताल-पिथौरागढ़ समेत 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, ट्रेकिंग पर सख्ती – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के अधिकारियों को…

1 hour ago

DM reviews preparations for Mussoorie Winterline Carnival

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: The district administration has begun preparations for the…

1 hour ago