बेहतर कार्य संस्कृति और सीखने के अवसर सफलता की कुंजी : डॉ. कमल घनशाला
देहरादून, ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि करियर की शुरुआत में केवल आकर्षक पैकेज ही महत्वपूर्ण नहीं होता, बल्कि बेहतर कार्य संस्कृति, निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के अवसर अधिक मायने रखते हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक सफलता ईमानदारी, अनुशासन, स्थिरता और मानवीय संवेदनाओं के साथ किए गए कार्यों से प्राप्त होती है।
ग्राफिक एरा के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्लेसमेंट प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। समारोह में 61.63 लाख रुपये तक के वार्षिक पैकेज प्राप्त करने वाले 723 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रदीप रावत को गूगल में 61.63 लाख रुपये, शिवम अग्रवाल को डी.ई. शॉ में 60.3 लाख रुपये तथा कुणाल कुमार को माइक्रोसॉफ्ट में 56 लाख रुपये के पैकेज पर चयन होने पर एक-एक लाख रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं अर्शिता और श्रेया महाजन को गूगल में 54.84 लाख रुपये तथा आस्था मेहता एवं आदर्श भारती मूसा को अमेजन में 47.88 लाख रुपये के पैकेज पर चयन के लिए सम्मानित किया गया।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की ओर से प्रेरणा बडोनी और रक्षित बेनीवाल को माइक्रोसॉफ्ट में 56 लाख रुपये तथा पलक अग्रवाल को गूगल में 54.84 लाख रुपये के पैकेज पर चयन होने पर सम्मानित किया गया।
समारोह में छात्रों के अभिभावकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अमेजन में 47.88 लाख रुपये के पैकेज पर चयनित छात्रों को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस वर्ष ग्राफिक एरा के 723 छात्र-छात्राओं का चयन गूगल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, इंफोसिस, फ्लिपकार्ट, जेपी मॉर्गन, डेलॉइट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अमूल, नेशनल ऑस्ट्रेलिया बैंक, यामाहा, नायका, लेंसकार्ट और एशियन पेंट्स जैसी प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों में हुआ है।
कार्यक्रम में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह, प्रो वीसी डॉ. संतोष एस. सर्राफ, कुलसचिव डॉ. नरेश कुमार शर्मा सहित संस्थान के पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
कक्षा 10 में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्र सम्मानित
देहरादून, । ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के दूसरे बैच के कक्षा 10 के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को फीस में 25 से 100 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की गई।
सम्मानित छात्र-छात्राओं में अहाना धवन ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा तनीषा अकरम (94.6), अंश प्रताप सिंह (93.8), आकांक्षा त्यागी (92.6) और कार्तिक बरमौला (91.8) शामिल रहे।
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…