Categories: hindiUttarakhand

मसूरी में पहाड़ी से गिरकर देहरादून के युवक की मौत, सेल्फी क्लिक करते वक्त फिसला पैरा – myuttarakhandnews.com

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां सेल्फी लेने के जुनून ने एक युवक की जान ले ली। देहरादून निवासी युवक पहाड़ी सड़क किनारे खड़े होकर फोटो खींच रहा था, तभी अचानक पैर फिसलने से वह सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार युवक स्कूटी से मसूरी से देहरादून लौट रहा था। इसी दौरान उसने एक खूबसूरत मोड़ पर स्कूटी (संख्या UK07 AH 2325) सड़क किनारे खड़ी की और खाई के बिल्कुल किनारे जाकर सेल्फी लेने लगा। चश्मदीदों के मुताबिक युवक जैसे ही मोबाइल कैमरा ऑन कर पोज देने लगा, अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते वह गहरी खाई में समा गया। खाई इतनी गहरी थी कि नीचे से कोई आवाज तक नहीं आ रही थी।
पांच घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशनघटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची। खाई की गहराई और दुर्गम रास्ते के कारण रेस्क्यू अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। स्थानीय लोगों की मदद से करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवक को एंबुलेंस के जरिए मसूरी के उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
देहरादून का रहने वाला था युवकमृतक की पहचान रजत रंजन सक्सेना, पुत्र राजेंद्र नारायण सक्सेना, निवासी अमवाला मंजाला, राजकीय पॉलिटेक्निक के पास, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में हालिया बारिश और आपदा के बाद कई सड़के और पहाड़ी किनारे बेहद असुरक्षित हो चुके हैं। ऐसे में खाई के पास जाकर सेल्फी लेना जानलेवा साबित हो सकता है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे जोखिम भरे स्थानों पर फोटो और वीडियो बनाने से बचें।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

2 hours ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

3 hours ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

3 hours ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

5 hours ago