Latest posts by Sapna Rani (see all)नोएडा: सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव में एक युवक की हादसे में मौत हो गई। देवेंद्र नामक 23 वर्षीय युवक अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के उत्तराखंड से आया था। उसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि देवेंद्र अपने दोस्त के घर पर रात के समय पार्टी में शामिल हुआ था, जहां दोस्तों के साथ उसने शराब पी थी।कैसे हुआ हादसाबताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान अचानक लाइट चली गई। घर में इनवर्टर नहीं था और अंधेरा छा गया। इस दौरान देवेंद्र कमरे से बाहर निकला और शराब के नशे में होने के कारण बालकनी से असंतुलित होकर नीचे गिर गया। मौके पर उपस्थित दोस्तों ने तुरंत उसे गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायतघटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यदि मृतक के परिजन किसी पर आरोप लगाते हैं तो पुलिस उनकी शिकायत पर कानूनी कार्रवाई भी करेगी।
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…