Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

जापान में लापता हुआ उत्तराखंड का युवक, हफ्ते भर से नहीं कोई खबर, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)टिहरी: टिहरी के एक युवक के जापान में लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों का कहना है कि युवक बीती 2 सितंबर से लापता चल रहा है. जिसका अभी कुछ पता नहीं चला पा रहा है. जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है. अब परिजनों ने टिहरी जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम धामी को पत्र भेजकर युवक की सकुशल घर वापसी कराने की गुहार लगाई है.टिहरी का युवक जापान में लापताजापान में 20 सालों से नौकरी कर रहा अर्जुन: जानकारी के मुताबिक, टिहरी जिले के बूढ़ाकेदार के थाती कठुड़ निवासी अर्जुन सिंह (उम्र 40 साल) जापान के टोक्यो में होटल में नौकरी कर रहे हैं. जो अब लापता हो गए हैं. परिजन भूपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अर्जुन सिंह जापान के टोक्यो शहर में करीब 20 सालों से होटल में नौकरी कर रहा है. जो आखिरी बार दिसंबर 2023 में घर आया था. जिसके बाद वो फिर नौकरी करने जापान चला गया था.परिजनों की 2 सितंबर को हुई थी आखिरी बार बात: परिजनों के मुताबिक, उनकी अर्जुन से आखिरी बात फोन पर बीती 2 सितंबर 2024 को हुई थी. उस समय अर्जुन ने बताया था कि वो अपने रूम पार्टनरों के साथ लंच कर रहा है. इसी बीच वो बात करते-करते बाहर गया, लेकिन उसके बाद से उसका संपर्क टूट गया. जिसके उन्होंने उससे संपर्क साधा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया है.अर्जुन सिंह के परिजनउसी दिन अर्जुन की परिजनों के साथ बात हुई थी, लेकिन उसके बाद से अर्जुन सिंह का अपने परिजनों और नाते रिश्तेदारों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है. अर्जुन का फोन स्विच ऑफ बता रहा है. जिससे उनके परिजन काफी परेशान हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से अर्जुन सिंह की खोजबीन कर उन्हें सकुशल घर वापस लाने की मांग की है.

Exit mobile version