देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026’ जल्द धरातल पर उतरने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योजना को पहले ही अनुमोदन प्रदान कर चुके हैं। अब योजना के विधिवत शुभारंभ की तैयारियां चल रही हैं और जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा इसकी शुरुआत की जाएगी।राज्य के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस समर्पित योजना को तैयार किया गया है। योजना के तहत प्रदेश के विश्वविद्यालयों तथा शासकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।इन परीक्षाओं की तैयारी का मिलेगा अवसरयोजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज (UPSC/PSC), रक्षा सेवाओं (CDS), बैंकिंग, रेलवे, SSC सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश एवं पात्रता निर्धारण से संबंधित CAT, MAT, GATE, NET और CSIR-NET जैसी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी।पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को मिलेगा विशेष लाभ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026’ का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इसके माध्यम से युवाओं को घर बैठे गुणवत्तापूर्ण कोचिंग और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध हो सकेगा। खासकर दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए यह योजना बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण निजी एवं महंगी कोचिंग संस्थानों का लाभ नहीं उठा पाने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा।सरकार का उद्देश्य युवाओं को उनकी प्रतिभा और क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना है। ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग उपलब्ध होने से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को एक ही मंच पर गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री और मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा योजना के विधिवत शुभारंभ के लिए जल्द ही तिथि निर्धारित की जाएगी। शुभारंभ के साथ ही विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। योजना को राज्य के युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर…
शिमला बाईपास पर 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, पौंधा में 30-40 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग…
The weather in Uttarakhand is undergoing constant changes. Rainfall is expected today in several mountainous…
घरेलू गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन सख्त, त्योहारों के मद्देनजर जांच अभियान तेज देहरादून: …
खटीमा – सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व…
Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना और चांदी, चांदी के लक्ष्मी-गणेश और पूजा सामान की…