युवाओं के पास फौज में भर्ती का सुनहरा मौका, 22 अप्रैल से देशभर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों की भर्ती





देहरादून। भारतीय सेना बाल्यावस्था से ही फौज में भर्ती होकर देशसेवा के साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में प्रतिनिधित्व के लिए अर्जुन तराशेगी। ताकि बच्चों में सेना व खेलों के प्रति रुझान बढ़ाया जा सके। विशेष बात कि कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर (केआरसी) की आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी में भर्ती देशभर के बालक व किशोरों को 17 वर्ष छह माह की उम्र में उन्हें सेना में सैनिक बनने का भी अवसर देगी। इसी के तहत ताइक्वांडो खेल रहे आठ से 14 आयु सीमा वाले बच्चों के लिए 22 अप्रैल से कंपनी में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही।
आफिसर कमांडिंग ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी (केआरसी) के अनुसार आत्मसुरक्षा से जुड़े खेल ताइक्वांडो में दक्ष देश के सभी राज्यों के बच्चों के चयन को नरसिंह मैदान में भर्ती रैली 22 अप्रैल से शुरू होगी। सभी अभ्यर्थियों को उस दिन प्रातः नौ से दस बजे तक मैदान में पहुंचना होगा। 25 अप्रैल तक चलने वाली भर्ती में हिस्सा लेने वाले बच्चों की उम्र इसी वर्ष 22 अप्रैल को आठ से 14 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 5वीं पास रखी गई है।
आफिसर कमांडिंग के अनुसार असाधारण प्रतिभशाली बच्चों को उम्र में छूट देकर अधिकतम आयुसीमा 16 वर्ष तय की गई है। अभ्यर्थियों के पास बीते दो वर्षों की खेल उपलब्धियां होनी चाहिए। इस योजना के तहत भोजन, आवास, शिक्षा, चिकित्सा व वार्षिक बीमा की सुविधाएं निश्शुल्क प्रदान की जाएंगी।
ये दस्तावेज लाने जरूरीशैक्षिक, चरित्र, मूल निवास, जाति व जन्म प्रमाणपत्र के साथ आधार कार्ड, खेल संबंधी प्रमाणपत्र व पासपोर्ट आकार के 10 फोटो।
ये होगी शारीरिक मापदंड
उम्र वर्ग ऊंचाई वजन08 वर्ष 134 सेमी 29 किग्रा09 वर्ष 139 सेमी 31 किग्रा10 वर्ष 143 सेमी 34 किग्रा11 वर्ष 150 सेमी 37 किग्रा12 वर्ष 153 सेमी 40 किग्रा13 वर्ष 155 सेमी 42 किग्रा14 वर्ष 160 सेमी 47 किग्रा
दलालों से दूर रहने की नसीहतआफिसर कमांडिंग ब्वायज कंपनी ने यह सेना भर्ती नहीं बल्कि खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया है। धांधली कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दलालों की मदद न लेने की सख्त नसीहत देते हुए साफ किया है कि ठगी व अन्य असहज स्थिति में आयोग तथा केआरसी की जिम्मेदारी नहीं होगी।
चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी का कोई भी प्रमाणपत्र जारी पाया गया तो उसका आवेदन निरस्त कर गठित टीम त्वरित कार्रवाई करेगी। खिलाड़ी भर्ती में हिस्सा लेने वाले बच्चे आने जाने, रुकने व भोजन का खर्चा स्वयं वहन करेंगे। आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी में चयनित खिलाड़ी को जरूरत के अनुसार दूसरी कंपनी में स्थानांतरित किया जा सकता है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

3 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

3 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

8 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

8 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

8 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

10 hours ago